Exclusive Interview: सतीश पूनिया का बड़ा खुलासा, राहुल गांधी का "जलेबी फॉर्मूला" दे गया जीत की हैट्रिक?
Exclusive Interview Satish Pooniya Rajasthan News: हरियाणा प्रदेश के विधानसभा चुनाव प्रभारी और राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया जीत की हैट्रिक दिलाने के बाद आज जयपुर पहुंचे। इस दौरान वन इंडिया से खास बातचीत कर कांग्रेसी नेताओं के बयानों पर चुटकी लेकर सियासी जवाब दिया।
हरियाणा प्रदेश के विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट को भाजपा के हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया ने जवाब देते हुए कहा कि बयानों से किसी को फायदा या नुकसान नहीं होता है, सिर्फ बयान देने वाले का नुकसान जरूर होता है।
पूनिया ने चुटकी लेते हुए कहा कि इसलिए कांग्रेस को ऐसे बयानों से नुकसान हमेशा से होता हुआ ही आया है। ऊपर के नेता से लेकर नीचे के नेता तक बयानवीर है इसलिए उनको शोभा भी दिया है। उनके बयानों को हरियाणा की जनता ने ज्यादा गम्भीरता से नहीं लिया।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयानों के जवाब देने पर सतीश पूनिया ने कहा कि उनकी पार्टी तो वैसे भी घिरी हुई है, सारे हताश लोग है और उस निराशा में वो बहूत सारी बाते कहते है।
हरियाणा के प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर बड़ा पलटवार करते हुए कहा कि यह सत्य है कि कांग्रेस को नीति से व्यवहार से, उनके कर्म से, कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश की जनता ने उन्हे नकार दिया है।
राहुल गांधी की जलेबी को लेकर सतीश पूनिया ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि जलेबी टेढी होती है और राहुल गांधी जी उसकी शक्ल को समझ नहीं पाए, उसमें बीजेपी की जीत का विक्ट्री साइन आ रहा था, उसका रंग भगवा था, यह समझ नहीं पाएं, जलेबी सैंकने के बाद भगवा हो जाती है, वो इंडिकेट कर रही थी कि बीजेपी आ रही है, आप काहे परेशान हो रहे हो।
भाजपा के हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया ने कांग्रेस के जलेबी फॉर्मूले को लेकर भी बड़ा खुलासा तो कर दिया लेकिन ना तो पूनिया के जवाब के बाद किसी कांग्रेसी ने सफाई दी है ना ही जवाब।












Click it and Unblock the Notifications