राजसमंंद नगर परिषद में भाजपा-कांग्रेस पार्षदों में चले लात-घूंसे, विधायक दीप्ति माहेश्वरी पर फेंका पानी

राजसमंद, 28 फरवरी। राजस्थान के राजसमंद नगर परिषद में भाजपा-कांग्रेस नेता भिड़ गए। दोनों पार्टियों के पार्षदों के बीच लात-घूंसे चले और वहां मौजूद विधायक दीप्ति माहेश्वरी पर पानी भी फेंका गया है।

सभागार जंग का मैदान बन गया

सभागार जंग का मैदान बन गया

बता दें कि राजसमंद नगर परिषद की 2022-23 वार्षिक बजट प्रस्ताव बैठक में रविवार को सभागार जंग का मैदान बन गया। राजसमंद परिषद सभागार में सभापति अशोक टांक और विधायक दीप्ति माहेश्वरी की मौजूदगी में बैठक महज 3 मिनिट चली। इसक बाद सभागार अखाड़ा बन गया।

 चुनाव के बाद यह पहली आफलाइन बैठक

चुनाव के बाद यह पहली आफलाइन बैठक

नगर परिषद चुनाव के बाद यह पहली आफलाइन बैठक थी। इसमें सबसे पहले सभी पार्षदों का चंपालाल कुमावत ने गत बैठक के निर्णयों पर चर्चा करने की मांग उठाई, लेकिन सभापति बजट पढ़ते रहे। विरोध में भाजपा पार्षद वेल में आए तो कांग्रेस पार्षदों ने पानी फेंकना शुरू कर दिया और टेबल फांदकर वेल में आ गए। भाजपा पार्षदों से धक्का-मुक्की करते हुए दूसरी तरफ ले गए।

पंचोली और सूर्यप्रकाश के बीच भी हाथापाई हो गई

पंचोली और सूर्यप्रकाश के बीच भी हाथापाई हो गई

उपसभापति चुन्नीलाल पंचोली और भाजपा पार्षद सूर्यप्रकाश के बीच भी हाथापाई हो गई। कांग्रेस पार्षदों ने सूर्यप्रकाश को घेरकर पीट दिया। महिला पार्षद भी विवाद में कूद पड़ी। विधायक दीप्ति माहेश्वरी और सभापति टांक के बीच भी हॉट-टॉक हो गई। आखिर आयुक्त ने पुलिस बुलाई। तब मामला शांत हो पाया। नेता प्रतिपक्ष हिम्मत कुमावत ने कहा कि यह काला दिन है। कांग्रेस पार्षदों ने अभ्रदता, मारपीट की। सभापति अशोक टांक ने कहा कि भाजपा पार्षदों ने हंगामा किया। बजट की कॉपियां फाड़ी।

बोतल से पानी उछाला

बोतल से पानी उछाला। एक पार्षद तो नशे में था। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि मुझ पर व भाजपा पार्षदों पर पानी फेंका। विरोध को दबाने के लिए हाथापाई की। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने ट्वीट करके लिखा कि 'राजसमंद नगर परिषद की बैठक में कांग्रेस पार्षदों का भाजपा पार्षदों के साथ हाथापाई करना बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है। आज राजसमंद नगर परिषद की बैठक में कांग्रेस पार्षदों ने भाजपा पार्षदों से हथपाई नही की बल्कि मेरी साथ भी यही व्यवहार हुआ एवं डायरी पेन फेंके गए!'

सभापति द्वारा किया गया वह अलोकतांत्रिक है

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने यह भी कहा कि 'नगर परिषद राजसमंद की बैठक में जिस प्रकार का व्यवहार कांग्रेस के पार्षद एवं सभापति द्वारा किया गया वह अलोकतांत्रिक है। नगर परिषद की बैठक में सभापति जी के द्वारा भाजपा के पार्षद चंपालाल जी को बोलने नहीं दिया गया एवं जब प्रश्न किया तो हाथापाई पर उतर आए।'

दुर्व्यवहार एवं हाथापाई की गई

अपने ट्विटर हैंडल पर राजस्थान भाजपा ने लिखा कि 'गांधीवाद के चेहरे के पीछे कांग्रेस का गुंडावादी चेहरा फिर सामने आया। सत्ता मद में चूर कांग्रेसी पार्षदों ने राजसमंद नगर परिषद की बैठक में विधायक श्रीमती दीप्ति माहेश्वरी समेत भाजपा पार्षदों से दुर्व्यवहार एवं हाथापाई की गई।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+