Lok Sabha Election: राजस्थान की हॉट सीट नागौर से ज्योति मिर्धा भरेगी नामांकन, निकलवा लिया मुहुर्त...
Rajasthan Lok SAbha Election: देश में जितनी चर्चा लोकसभा चुनावों को लेकर हो रही उससे कही ज्यादा चर्चा राजस्थान में नागौर लोकसभा सीट की हो रही। क्योंकि इस बार कांग्रेस की दिग्गज महिला नेता ज्योति मिर्धा ने भाजपा का दामन थाम हुंकार भर ली है।
नागौर लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी ज्योति मिर्धा ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के अध्यक्ष और कद्दावर नेता हनुमान बेनीवाल के खिलाफ सियासी मैदान में उतर गई है।

भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा लोकसभा चुनावों में भाग्य आजमाने के लिए 26 मार्च यानी कल सुबह 10 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन रैली में शामिल होने के लिए भाजपा नेताओं,कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को न्यौता भी दिया गया है।
ज्योति मिर्धा के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। नागौर के पशु प्रदर्शनी स्थल पर विशाल नामांकन सभा को सीएम भजनलाल शर्मा सहित भाजपा नेता संबोधित भी करेंगे।
नागौर लोकसभा क्षेत्र के हर गांव ढाणी व शहरों के तमाम परिवारजनों को आपकी बेटी का सप्रेम राम राम ।
मैं आप सब बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद, नौजवान शुभचिंतक भाइयों के प्रेम की बदौलत इस बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में आपके स्नेह की पूर्ववत प्रबल आकांक्षी हूं ।
आप और हम… pic.twitter.com/QlGlJmkE4f
— Dr. Jyoti Mirdha 🇮🇳 ( मोदी का परिवार) (@jyotimirdha) March 23, 2024
एक ओर जहां ज्योति मिर्धा ने कांग्रेस का हाथ छोड़ बिते दिनों भाजपा का दामन थाम लिया था तो वहीं हनुमान बेनीवाल ने भी इस बार एनडीए से गठबंधन तोड़ कर कांग्रेस के आई. एन. डी. आई. ए. से अपना गठबंधन कर लिया है। और नागौर लोकसभा सीट से एक बार फिर मैदान में उतर गए है।
आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने आई. एन. डी. आई. ए. से गठबंधन कर कांग्रेस के समर्थन से किस्मत पर दांव खेला है।
आपकों बता दे कि राजस्थान की चर्चित नागौर लोकसभा सीट की तस्वीर साफ हो गई है। यहां कांग्रेस से गठबंधन हो जाने के बाद अब आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल खुद चुनाव मैदान में उतरेंगे।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से गठबंधन हो जाने के बाद हाल ही में कांग्रेस ने इस सीट को उसके लिए छोड़ दिया था। उसके बाद आज आरएलपी के राष्ट्रीय महासचिव मनीष चौधरी ने नागौर प्रत्याशी के तौर पर हनुमान बेनीवाल के नाम का ऐलान कर दिया है। इससे अब नागौर का मुकाबला जबरदस्त हो गया है। बीजेपी ने यहां से ज्योति मिर्धा को चुनाव मैदान में उतार रखा है।
नागौर लोकसभा सीट पर एक बार फिर मिर्धा व बेनीवाल के बीच मुकाबला होगा। पिछले लोकसभा चुनाव में आरएलपी ने बीजेपी के साथ गठबंधन किया था। उस समय बीजेपी ने नागौर की सीट आरएलपी के लिए छोड़ी थी।
एनडीए के गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में बेनीवाल ने नागौर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की थी। लेकिन बाद में किसान आंदोलन के मुद्दे पर आरएलपी गठबंधन से अलग हो गई थी। उस समय यहां ज्योति मिर्धा कांग्रेस से उम्मीदवार थीं।
विधानसभा चुनाव से पहले ज्योति ने ज्वॉइन की थी बीजेपी
दूसरी तरफ ज्योति मिर्धा ने विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ज्वॉइन कर ली थी। बीजेपी ने ज्योति मिर्धा को नागौर से विधानसभा का चुनाव लड़वाया था और वे हार गई थी। लेकिन बीजेपी ने अब उनको लोकसभा का टिकट भी दिया है।
ज्योति मिर्धा को टिकट मिलते ही हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस से गठबंधन का प्रयास शुरू कर दिये थे। करीब 25 दिन इंतजार करने के बाद आखिर कांग्रेस के साथ आरएलपी का दो दिन पहले ही गठबंधन हुआ था।
21 लाख 42 हजार वोटर तय करेंगे भाग्य
नागौर लोकसभा क्षेत्र के आठ विधानसभा क्षेत्र में कुल 21 लाख 42 हजार 941 मतदाता हैं। यह मतदाता 19 अप्रेल को नागौर का सांसद चुनेंगे।
इन मतदाताओं में 11 लाख 7 हजार 801 पुरुष मतदाता और 10 लाख 35 हजार 128 महिला मतदाता तथा 12 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। जिले में मतदाताओं का लिंगानुपात 936 है। नागौर लोकसभा के ये वोटर दोनों नेताओं का भाग्य करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications