Bikaner Lok Sabha Chunav Date: पहले चरण में बीकानेर सहित इन लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव, 19 अप्रैल को मतदान
Bikaner Lok Sabha Election 2024 Schedule : देशभर में आज लोकसभा चुनावों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेसवार्ता कर तारीखों का ऐलान कर दिया। राजस्थान में भी बीकानेर सहित 12 लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान होगा।
हालांकि देशभर में अलग अलग 7 चरणों में चुनाव होंगे। जिसके चलते राजस्थान में भी कुल 25 लोकसभा सीटों पर दो अलग-अलग चरणों में चुनाव होंगे। दोनों ही चरणों की तारीखों के साथ लोकसभा सीटों का भी ऐलान किया है।

राजस्थान की 25 सीटों में से 12 सीटों पर मतदान पहले चरण में सम्पन्न होगा तो वहीं शेष 13 लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण में मतदान सम्पन्न होगा।
पहले चरण में मतदान 19 अप्रेल को होगा। इसमें श्रीगंगानगर, बीकानेर,चूरू, झुंझुनूं,सीकर,जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर दौसा और नागौर लोकसभा सीटों पर मतदान किया जाएगा।
इसके बाद दूसरे चरण के मतदान की 24 अप्रैल को शेष 13 सीट पर वोटिंग होगी। इसमें टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली,जोधपुर , बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।
देश के सभी राज्यों के मतदान के एक साथ 4 जून को नतीजे आएंगे।
राजस्थान में पहले चरण में जहां मतदान होना है वहां आज हम सबसे पहले बात करते है बीकानेर लोकसभा सीट की।
बीकानेर राजस्थान का एक शहर है और राजस्थान के 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक हैं। बीकानेर राज्य का पुराना नाम जांगल देश था। यहां सबसे पहला लोकसभा चुनाव 1952 में हुआ था।
निर्दलीय पार्टी के महाराज करणी सिंह पहले सासंद बने थे। बीकानेर के आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। बीकानेर का बीकानेर किला, जूनागढ़ दुर्ग, लक्ष्मी निवास महल, लालगढ़ महल, इनके अलावा यहां के जैन मंदिर, वैष्णव मंदिर काफी प्रसिद्ध हैं।
बीकानेर में तीन यूनिवर्सिटी अच्छी मानी जाती हैं जिनके नाम हैं महारानी सुदर्शना यूनिवर्सिटी, राजकीय डूंगर यूनिवर्सिटी और तीसरी गंगा शार्दुल राजकीय आचार्य संस्कृत यूनिवर्सीटी। बीकानेर की दिल्ली से दूरी 487.2 किलोमीटर है।
राजस्थान में लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल से शुरू होगा। बीकानेर में पहले ही चरण में मतदान होगा। इस चुनाव में 20 लाख से ज्यादा वोटर होंगे।
सबसे ज्यादा वोटर आठ विधानसभा क्षेत्रों वाले इस लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा दोनों अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, वहीं निर्दलीय और अन्य पार्टियों के प्रत्याशी अभी घोषित होने शेष है। लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोट नोखा विधानसभा क्षेत्र से होंगे, जबकि सबसे कम वोटर बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से होंगे।
अर्जुन-गोविंद में होगा मुकाबला
बीकानेर में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को भाजपा से एक बार फिर से उम्मीदवार घोषित किया गया है। अर्जुनराम मेघवाल तीन बार लोकसभा सांसद निर्वाचित हो चुके है। अब एक बार फिर से चौथी बार आम चुनाव के मैदान में भाग्य आजमा रहे है।
अगर अर्जुनराम मेघवाल चौथी बार चुनाव जीत जाते है तो बीकानेर में सर्वाधिक लोकसभा चुनाव जीतने वाले नेता बन जाएंगे।
उधर कांग्रेस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल को प्रत्याशी बनाया है। गोविंदराम मेघवाल और अर्जुनराम दोनों जनता के बीच उतर भी चुके है। लगातार सार्वजनिक समारोह, चुनावी आयोजनों में शामिल होकर वोट मांगना भी शुरू कर दिया है।
आपकों बता दे कि साल 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के अर्जुनराम मेघवाल ने कांग्रेस के मदनगोपाल को दो लाख 64 हजार 81 वोटों के भारी अंतर से हराकर जीत हासिल की थी ।
विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने 8 विधासनसभी सीटों में से 6 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस के सिर्फ दो विधानसभा सीटों पर ही विधायक निर्वाचित हुए है।
विधानसभावार अगर वोटर्स पर नजर डाली जाए तो निर्वाचन विभाग की ओर से जारी आंकड़ो ंके हिसाब से बीकानेर पश्चिम विधानसभा सीट पर कुल 2 लाख 38 हजार 404 वोट है। खाजूवाला में 2 लाख 39 हजार 135 वोट,बीकानेर पूर्व में 2 लाख 47 हजार 967 वोट।
कोलायत में 2 लाख 57 हजार 068 वोट, लूणकरणसर में 2 लाख 63 हजार 389 वोट, श्रीडूंगरगढ़ में 2 लाख 67 हजार 703 वोट, नोखा में 2 लाख 83 हजार 593 वोट, अनूपगढ़ में 2 लाख 45 हजार 937 वोट है। लोकसभा क्षेत्र में आठ विधानसभा सीटों पर कुछ 20 लाख 43 हजार 196 हजार वोट है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications