Bikaner Ki Sherni: गिरफ्तारी के बाद अब दुनिया छोड़ना चाहती है बीकानेर की शेरनी, VIDEO शेयर कर बताया रात का सच
Who is Bikaner Ki Sherni: सोशल मीडिया पर 'ओ बीकानेर है प्रधान' (O Bikaner he pardhan), 'आ बीकानेर की शेरनी' और 'आ बीकानेर की गर्ल' (aa Bikaner ki Girl) डायलॉग के लिए फेमस युवती कानूनी पचड़े में फंस गई है। अब दुनिया छोड़ने की बात तक कहने लगी है।
bikaner ki sherni Biography: बीकानेर की शेरनी कौन है?
खुद को 'बीकानेर की शेरनी' बताने वाली इस लड़की का रियल नाम मोनिका राजपुरोहित है। इसकी उम्र 21 साल है। मोनिका राजपुरोहित बीकानेर में जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाना इलाके में बजरंगपुरी वल्लभ गार्डन की रहने वाली है। 'बीकानेर की शेरनी' अफीम खाते हुए वीडियो बनाना भारी पड़ गया।

बीकानेर की शेरनी गिरफ्तार क्यों हुई?
वनइंडिया हिंदी से बातचीत में बीकानेर एसपी IPS तेजस्विनी गौतम ने बताया कि पिछले दिनों शिकायत मिली थी कि बीकानेर की युवती मोनिका राजपुरोहित (बीकानेर की शेरनी) ने अफीम खाते हुए वीडियो शेयर किया है। दो दिन पहले बीकानेर पुलिस नशे की तस्करी के शक में मोनिका राजपुरोहित के घर दबिश दी।
बीकानेर पुलिस की दबिश में मोनिका राजपुरोहित के घर से 200 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है, जिसे जब्त कर लिया गया और 21 वर्षीय मोनिका राजपुरोहित व उसके साथ एक नाबालिग युवती (बीकानेर की गर्ल) को पकड़ा। जब्त डोडा पोस्त की मात्रा काफी कम होने के कारण हाथों-हाथ जमानत पर छोड़ दिया था।
बीकानेर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि मोनिका राजपुरोहित के दोनों मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। उसके खिलाफ कई लोगों ने ब्लैकमेल करने मौखिक रूप से शिकायत दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगा रही है कि मोनिका के पास डोडा पोस्त कहां से आया?

बीकानेरी शेरनी का Viral Video
मोनिका राजपुरोहित ने गिरफ्तारी व जमानत के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है, जिसमें वह रोते हुए दिखाई दे रही है। बीकानेर पुलिस पर कई आरोप भी लगा रही है।

वायरल वीडियो में मोनिका राजपुरोहित कह रही है कि वह अपने मम्मी के मोबाइल से यह वीडियो शूट कर रही है, क्योंकि उसके दोनों वीडियो पुलिस ने जब्त कर लिए।

बोले-'एक रात के लिए हमारी होजा'
मोनिका यह भी आरोप लगा रही है कि उसे गंदे तरीके से मारकर उसके मोबाइल के पासवर्ड खुलवाए गए हैं। हाथ जोड़ने पर भी वे नहीं माने। काला गुड़ को अफीम बताकर फेक वीडियो बनाया है। वीडियो नहीं बनाने पर पिता को जान से मारने की धमकी दी थी। एक रात के लिए हमारी होजा।

जान देने की बात कह रही मोनिका राजपुरोहित
वायरल वीडियो में मोनिका राजपुरोहित कह रही है कि उसका परिवार खतरे में है। वह खुद इतना परेशान हो चुकी है कि दुनिया को छोड़कर जा रही है। कोई मदद नहीं कर रहा। पुलिस भी इनसे मिली हुई है।












Click it and Unblock the Notifications