Rajasthan: राजस्थान में उपचुनाव और भाजपा में फूट को लेकर पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ का बड़ा बयान
Rajasthan News: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने आज विधानसभा उपचुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया है वहीं भाजपा की फूट पर भी राठौड़ आज खुलकर बोले।
दरअसल भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ आज डीडवाना क्षेत्र के दौर पर थे, इस दौरान डीडवाना पहुंचने पर राठौड़ का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। कुचामन रोड मेगा हाईवे से श्रीराम मंदिर तक निकाली गई वाहन रैली में जोरदार स्वागत किया गया।
डीडवाना भारतीय जनता पार्टी के नेता पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ एक दिवसीय डीडवाना दौरे पर रहे राठौड़ सांगलिया धूणी से डीडवाना पहुंचे जहां पर मेगा हाईवे पर उनका भाजपा नेताओं के द्वारा माला साफा पहनाकर स्वागत किया।

Recommended Video
वाहन रैली के रूप में राठौड़ डीडवाना शहर के श्री राम मंदिर के पास स्थित एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे। जहां पर पार्षद रघुनाथ दास मोट प्रताप सिंह आजवा एडवोकेट सुनील शर्मा आदि के द्वारा राठौड़ का माला साफा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।
राठौड़ के साथ में आज आनंदपाल सिंह के छोटे भाई मंजीत पाल सिंह व अन्य नेता भी नजर आए जिनका भी माला साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
सुजानगढ़ जाते समय राठौड़ डीडवाना रुके और मीडिया से रूबरू हुए मीडिया से रूबरू होते हुए राठौड़ ने कहा डीडवाना में स्वागत सत्कार हुआ है। मेरा कार्यक्रम सुजानगढ़ में है। सुजानगढ़ में एक प्रतिष्ठान के उद्घाटन के मौके पर जाना है।
भाजपा में फूट है क्या, सुनिए राठौड़ क्या बोले pic.twitter.com/SM1KSnv8HJ
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) August 22, 2024
राठौड़ ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी यहां के कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखकर काफी अच्छा लगा है। लोकसभा विधानसभा के चुनाव विपरीत आने के पश्चात भी यहां का कार्यकर्ता पंच निष्ठा से पार्टी से जुड़ा है।
मैं देख रहा हूं डीडवाना की प्रगति इस अल्पकाल के अंदर हुई। कुछ जन समस्याओं के बारे में आमजन ने ज्ञापन दिए हैं। उनके बारे में सरकार से बात करेंगे।
उपचुनाव को लेकर राजेंद्र राठौड ने कहा निश्चित तौर पर राजस्थान में 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव है। उपचुनाव चुनौती के चुनाव है। राठौड़ ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी सभी 6 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
भारतीय जनता पार्टी में फूट की बात को लेकर राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि बिल्कुल कोई फूट नहीं है हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।












Click it and Unblock the Notifications