राजस्थान में जलसंकट से निजात के लिए बड़ा फैसला,बेंगलुरु की तर्ज पर होगा पानी का रिचार्ज
Rajasthan News: राजस्थान में जलसंकट को रोकने के लिए भजनलाल सरकार बड़ा फैसला लेने जा रही है। जानकार सूत्रों की माने तो अब बेंगलुरु की तर्ज पर जयपुर में पानी का रिचार्ज वसूला जाएगा।
पूरे राजस्थान में गिरते भूजल स्तर से पैदा हो रही जलसंकट के हालातों से निपटने के लिए सरकार नया मास्टर प्लान तैयार कर रही है।

हालांकि इससे पहले राजधानी जयपुर में तो सभी ब्लॉक डार्क जोन में चले गए। अब जयपुर में बैगलुरू की तर्ज पर वाटर रिचार्ज किया जाएगा । जल्द ही द्रव्यवती नदी का पानी रिचार्ज होगा।
राजस्थान का भूजल स्तर दिनों दिन गिरता जा रहा है।जिससे जलसंकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है। राजधानी जयपुर में तो सभी ब्लॉक डार्क जोन में चले गए,लेकिन अब सरकार बैगलुरू की तर्ज पर जयपुर में पानी का रिचार्ज करेगी,ताकि जयपुर का जलस्तर सुधरे.जिससे जलसंकट की स्थिति पैदा ना हो।
राजधानी जयपुर में बेंगलुरु शहर की तर्ज पर भूजल रिचार्ज होगा। स्टडी के लिए इंजीनियर्स की टीम को सरकार ने बेंगलुरू भेजा है। टीम बेंगलुरु से जयपुर आने के बाद सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी,इसके बाद में द्रव्यवती नदी के पानी का रिचार्ज का काम किया जाएगा।
इसके लिए नदी में जगह जगह तालाब बनाए जाएंगे। जो पानी 50 किलोमीटर की दूरी तक बह रहा है,उस पानी का रिचार्ज किया जाएगा। ताकि जयपुर का भूजल स्तर बढ सके।
जलदाय और भूजल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का कहना है कि पानी का रिचार्ज करना बहुत जरूरी है,इसके लिए जल्द काम शुरू होगा।
जयपुर में 15 में से 14 ब्लॉक डार्क जोन में
द्रव्यवती नदी का फ्लोर पूरी तरह से पक्का हो चुका है,इसलिए पानी जमीन के अंदर नहीं पहुंच पा रहा । जयपुर में 15 में से 14 ब्लॉक डार्क जोन में शामिल है।
आमेर, बैराठा, बस्सी, चाकसू, दूदू, गोविंदगढ़, जालसू, जमवारामगढ़, झोटवाड़ा, कोटपूतली, पावटा, सांभर, सांगानेर, शाहपुरा डार्क जोन में शामिल हो चुके हैं।
दूसरी तरफ भूजल विभाग की रिपोर्ट ये बताती है कि पानी का संचय करना ही काफी नहीं होगा, बल्कि भूजल स्तर को बढ़ाना बहुत जरूरी होगा।
आने वाले दिनों में यदि पानी का रिचार्ज नहीं हुआ तो जलसंकट के लिए और भी हालात बिगड़ सकते हैं। जयपुर में केवल फागी ब्लॉक में पानी की स्थिति ठीक है, बाकी सभी ब्लॉक डार्क जोन में शामिल है.इसलिए जयपुर में पानी का रिचार्ज करना बहुत जरूरी है।
-
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Bengal Election 2026: 'मुझसे छीन ली गई सत्ता’ मालदा कांड पर ममता बनर्जी का पलटवार, EC पर लगाया बड़ा आरोप












Click it and Unblock the Notifications