राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, अब स्कूलों में बच्चों को सप्ताह में मिलेगा दो दिन दूध
जयपुर, 24 जून। राजस्थान सरकार लगातार बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर बनाने की कोशिशों में जुटी हुई है। इसी के मद्देनजर उसने एक बड़ा फैसला किया है। जिसके तहत अब से राज्य के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को हफ्ते में दो दिन दूध मिलेगा। सरकार का मानना है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग होता है और दिमाग को भी पोषण की जरूरत होती है और सरकार की इस कोशिश से बच्चों को फायदा होगा और उनकी स्कूलों में उपस्थिति भी बढ़ेगी।

इससे पहले गहलोत सरकार ने प्रतिभावान छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति स्कीम योजना का ऐलान किया था, जिसके तहत वो बच्चे जो विदेश में पढ़ना चाहते हैं लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से वो योग्य होते हुए भी वहां नहीं पहुंच पा रहे हैं।
ऐसे लोगों की मदद अब सरकार करेगी, जिसके तहत 200 छात्रों को 50 सिलेक्टेड संस्थानों में हाई स्टडीज के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। जबकि इससे पहले उसने राज्य में विद्या संबल योजना भी लागू की है, जिसके तहत राजस्थान के अब प्राइवेट शिक्षक भी सरकारी अंग्रेजी स्कूलों में बतौर गेस्ट फेकल्टी पढ़ा सकेंगे और उन्हें इसके लिए वेतन भी मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications