भीलवाड़ा में महिलाओं से लगवाई उठक-बैठक, जानिए क्या है पूरा मामला, देखें वायरल वीडियो
भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में महिलाओं से उठक बैठक लगवाने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि वन विभाग का एक कर्मी महिलाओं से उठक-बैठक लगवा रहा है। इनमें कुछ बुजुर्ग महिलाएं भी हैं। घटना 16 अप्रैल 2020 की बताई जा रही है। इसका वीडियो अब वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि मामला भीलवाड़ा जिले के बिजौलियां इलाके के गोवर्धनपुरा गांव के तीखी वनखंड में महिलाएं चूल्हा जलाने के लिए लकड़ियां लेने आई थीं।

लकड़ियां ले जाते वक्त वनकर्मी लादूलाल शर्मा ने महिलाओं को रोक लिया। वनकर्मी ने इसके बाद महिलाओं को जुर्माना भरने के लिए कहा गया। पैसे नहीं होने के कारण उनसे उठक-बैठक लगवाई गई। वीडियो में वनकर्मी महिलाओं के अच्छे से उठक-बैठक लगाने के लिए कहता नजर आ रहा है।
सांसद-विधायक ने की कार्रवाई की मांग
वीडियो सामने आने के बाद राज्यसभा किरोड़ी, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल और चूरू विधायक राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह वीडियो शेयर करते दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications