भीलवाड़ा: विधानसभा चुनाव की नजदीकी बढ़ने के साथ ही स्टार प्रचारक का दौरे शुरू

विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान दिवस को लेकर अब कुछ दिन ही रह गए हैं और ऐसे में तमाम पार्टियां अपनी तैयारी में जुटी हुई है विधानसभा चुनाव की नजदीकी बढ़ने के साथ ही अब स्टार प्रचारक का दौरा होना शुरू हो गया है।

ऐसे में भीलवाड़ा जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगामी दिनों में दौरा रहेगा। भीलवाड़ा विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विट्ठलशंकर अवस्थी के चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 नवम्बर को भीलवाड़ा आयेंगे।

Bhilwara: Star campaigners tour begins as assembly elections get closer

यहां वे एक बड़ी चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। वहीं दूसरी तरफ शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी लालाराम बेरवा के समर्थन में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भीलवाड़ा में प्रस्तावित दौरा रहेगा। वो 22 नवम्बर को आयेंगे। इसे लेकर भीलवाड़ा में दो जगह मोदी ग्राउंड और सुखाडिय़ा स्टेडियम में सभा आयोजित करने का प्रस्ताव चयनित की गई है इनमें से एक जगह आम सभा होगी।

मोदी जी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोड़ों पर की जा रही है और भीलवाड़ा जिले पर से कार्यकर्ता और आमजन इस आम सभा में शामिल होंगे। वहीं दूसरी तरफ मेवाड़ा ने यह भी कहा कि 21 नवंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शाहपुर विधानसभा में आना लगभग तय हो चुका है।

संवाद सूत्र: दीपेश छापा, भीलवाड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+