Bhilwara: नाबालिग को कोयला भट्टी में जलाया, पिता ने की बेटी की चिता पर कूदकर जान देने की कोशिश

राजस्‍थान के भीलवाड़ा के कोटड़ी पुलिस थाना इलाके में गैंगरेप के बाद 14 साल की बच्‍ची को कोयला भट्टी में जिंदा जला दिया गया। उसके पिता ने बेटी की चिता पर कूदकर जान देने का प्रयास किया।

राजस्‍थान के भीलवाड़ा में नाबालिग को गैंगरेप के बाद कोयला भट्टी में जिंदा जला देने के मामले अब हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। नाबालिग का उसके गांव में अंतिम संस्‍कार किया गया। इस दौरान उसकी जलती चिता पर पिता ने कूदकर जान देने की कोशिश की।

Bhilwara Minor girl

भीलवाड़ा के कोटड़ी पुलिस थाना इलाके में बेटी की चिता पर कूदने से पिता का शरीर झुलस गया। उन्‍हें अस्‍पताल लेकर जाना पड़ा है। अब उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

भीलवाड़ा के राजकीय महात्‍मा गांधी अस्‍पताल के डॉ. अरुण गौड़ ने बताया कि नाबालिग के पिता का उपचार किया जा रहा है। उनकी स्थिति सामान्‍य है। यह भी सामने आ रहा है कि कोटड़ी पुलिस थाने के एएसआई ने पूरे मामले में लापरवाही बरती है।

बता दें कि भीलवाड़ा के कोटड़ी पुलिस थाना इलाके के एक गांव दो अगस्‍त को 14 वर्षीय नाबालिग पशु चराने जंगल की तरफ गई थी। तब उसका अपहरण कर लिया गया और गैंगरेप के बाद उसकी हत्‍या कर गर्दन व हाथ काट दिए। हाथ कोयला भट्टी में जला और शव जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने मामले में चार आरोपी पकड़े हैं। वारदात में छह पुरुष व चार महिलाओं की भूमिका मानी जा रही है।

भीलवाड़ा के एसपी आदर्श सिधू ने कहा कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए तमाम सबूत जुटाकर केस को मजबूत बनाएगी। मामला फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाकर नाबालिग के परिवार को त्‍वरित न्‍याय दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+