दुकान में सूट चुराकर कपड़ों में छुपाती 2 महिलाएं सीसीटीवी कैमरे में हुईं कैद, देखें वायरल वीडियो

भरतपुर। महिलाएं किस तरह से चोरी की वारदात को अंजाम देती हैं। इसका नजारा उस समय देखने को मिला जब दो महिलाएं कपड़े की एक दुकान के अंदर दो बार आई और दुकानदार की नजरों से बचते हुए उन्होंने वहां रखे तीन सलवार कुर्ता चुरा लिए।

भरतपुर के अटलबंद थाना इलाके का मामला

भरतपुर के अटलबंद थाना इलाके का मामला

पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और चोरी का पता लगने पर दुकानदार ने पुलिस थाने में महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कपड़ों की दुकान से सूट चुराती महिलाओं का सीसीटीवी कैमरे में कैद होने का यह मामला राजस्थान के भरतपुर के अटलबंद थाना इलाके का है। यहां लक्ष्मण मंदिर के पास स्थित कपड़े की एक दुकान है।

 20 मिनट बाद दुबारा आईं

20 मिनट बाद दुबारा आईं

इसमें दो महिलाएं सलवार सूट खरीदने के लिए पहुंची, लेकिन इसी दौरान दुकानदारों का ध्यान भटकाकर एक महिला ने वहां रखे सलवार सूट को चोरी कर अपने कपड़ों में छिपा लिया और चली गयी। करीब 20 मिनट बाद दोनों महिलाएं वापस सलवार सूट देखने के लिए आई और इस बार भी उसी तरीके से सलवार सूट चुरा के ले गई।

 फुटेज के आधार पर पहचान के प्रयास

फुटेज के आधार पर पहचान के प्रयास

दुकानदार को महिलाओं के जाने के बाद उनकी गतिविधि संदिग्ध लगी तो उसने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। फुटेज देख उसके होश उड़ गए। दोनों महिलाएं उसकी दुकान से तीन सूट चुरा ले गई। दुकानदार की सूचना पर अटलबंद थाना पुलिस फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान करने में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+