Bharatpur : उच्चैन SHO होशियार सिंह की मौत, छुट्टी नहीं मिलने से थे सदमे में, 9 दिन बाद बेटे की शादी

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। दिवाली से दो दिन पहले एक थानाधिकारी की मौत हो गई। 9 दिन बाद थानाधिकारी के बेटे की शादी होने है। खबर है कि थानाधिकारी होशियार सिंह की मौत उनके बेटे की शादी पर छुट्टी स्वीकृत नहीं होने की वजह हुई है जबकि कार्यवाहक एसपी ने मौत की वजह कोरोना बताई है। वहीं, आईजी संजीव नर्जरी के अनुसार उच्चैन थानाप्रभारी होशियार सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

16 नवंबर को बेटे की सगाई प्रस्तावित

16 नवंबर को बेटे की सगाई प्रस्तावित

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थानाधिकारी के बेटे की शादी 20 नवंबर और 16 नवंबर को सगाई और टीके की रस्म प्रस्तावित है। होशियार टोंक जिले के रहने वाले थे। पारिवारिक कार्यक्रम के लिए छुट्टी नहीं मिलने के कारण बीते कई दिनों से डिप्रेशन में थे। बताया जा रहा है कि बुधवार रात थाना प्रभारी थाने पर अपने कमरे में फूट-फूट कर रोए थे। उसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। पहले उच्चैन अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच में उनका बीपी काफी बढ़ा हुआ था। इसके बाद उनको भरतपुर रैफर कर दिया। भरतपुर अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 गुर्जर आंदोलन के कारण कैंसिल थी पुलिसकर्मियों की छुट्टी

गुर्जर आंदोलन के कारण कैंसिल थी पुलिसकर्मियों की छुट्टी

कार्यवाहक एसपी भले ही छुट्‌टी स्वीकार करने की बात कह रहे हैं। लेकिन, थाना प्रभारी के साथियों ने उनके छुट्‌टी को लेकर परेशानी में होने की बात कही है। भरतपुर में 12 दिन से गुर्जर आंदोलन चल रहा था। ऐसे में सभी पुलिसवालों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई थी। साथियों ने बताया कि इसी बात को लेकर होशियार सिंह भी तनाव में थे। हालांकि, मृतक के बेटे ने कहा कि छुट्‌टी की समस्या को लेकर कोई बात परिवार में नहीं बताई थी। रात में बात हुई थी तो आवाज से लग रहा था कि उनकी तबीयत खराब है।

 कोरोना जांच रिपोर्ट आई है पॉजिटिव

कोरोना जांच रिपोर्ट आई है पॉजिटिव

मीडिया से बातचीत में भरतपुर के कार्यवाहक एसपी मूल सिंह राणा ने बताया कि थाना प्रभारी की मौत कोरोना से हुई है। मौत के बाद उनके शव की जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। छुट्‌टी नहीं मिलने की बात गलत है। क्षेत्र में गुर्जर आंदोलन चल रहा था उस कारण छुटि्टयों पर रोक लगाई गई थी।थाना प्रभारी ने 14 नवंबर से 7 दिसंबर तक की छुट्‌टी मांगी थी जिसे स्वीकर कर लिया गया था। 10 तारीख को छु्ट्‌टी मंजूर करके 11 को इस संबंध में आदेश निकाल दिए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+