भरतपुर : सर्राफा व्यवसायी की पत्नी की हत्या कर 20 किलो चांदी लेकर फरार हुआ नौकर

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले के नदबई कस्बे के बीच का पाड़ा स्थित एक सर्राफा व्यवसायी की दुकान पर कार्यरत नौकर ने देर रात दुकान मालिक की पत्नी मधु शर्मा की हत्या कर करीब 20 किलो चांदी लेकर फरार हो गया।

Bharatpur Servant murdered businessmans wife

पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर आरोपी नौकर को हिरासत में ले लिया। बाद में सीएचसी पर महिला के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इससे पहले ग्रामीण पुलिस सीओ अनिल मीणा के नेतृत्व में जिला एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए।

ग्रामीण सीओ अनिल कुमार मीणा के अनुसार मृतक महिला मधु शर्मा अपने घर में अकेली थी। उसका पति अजय शर्मा व पुत्र नीरज शर्मा चांदी का सामान बिक्री करने के लिए आगरा गए थे। इसी दौरान दुकान पर कार्य कर रहे नौकर कस्बा निवासी नरेश बघेला पुत्र केहरी सिंह ने महिला की मारपीट कर हत्या कर दी। बाद में अलमारी में रखी 20 किलो चांदी को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+