भरतपुर का बयाना बना राजस्थान का नया कोरोना हॉटस्पॉट, जमातियों के कारण 37 लोग पॉ​जिटिव

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में अब कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 43 हो चुकी है। गुरुवार को जयपुर से आई जांच रिपोर्ट में भरतपुर के 23 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 22 अकेले बयाना कस्बे के लोग हैं। 20 अन्य लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि पूर्व में हो चुकी थी। भरतपुर जिले का बयाना कस्बा कोरोना का एपिसेंटर बना हुआ है। अकेले बयाना में अब कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 37 हो चुकी है।

Bharatpurs Bayana Town New Corona hotSpot of Rajasthan

बता दें कि गुरुवार को पॉजिटिव पाए गए 23 मरीजों में से 22 अकेले बयाना के कसाई पाड़ा मोहल्ला के निवासी हैं जबकि एक अटलबंद थाना इलाके के तिलक नगर कॉलोनी निवासी युवक है। बयाना के कसाई पाड़ा मोहल्ले में पहले भी 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए थे। यहां पहले से ही कर्फ्यू जारी है। बयाना कस्बे में पाए गए 22 कोरोना पॉजिटिव में 11 महिलाएं व 11 पुरुष हैं।

इसके अलावा तिलक नगर में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर जिला प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा है और वहां कर्फ्यू लगाया जा रहा है। सबसे पहले मेवात इलाके के चार तब्लीगी जमात से लौटे लोग पॉजिटिव पाए गए थे। फिर वैर निवासी के तब्लीगी जमात से लौटा व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया।

वैर निवासी पॉजिटिव व्यक्ति बयाना के कसाई पाड़ा मोहल्ले में मस्जिद पर गया था, जहां लोगों के संपर्क में आया था। तभी से उसकी हिस्ट्री पता करने के बाद लोगों को क्वारंटाइन किया गया और देखते ही देखते बयान का कसाई पाड़ा मोहल्ला 37 कोरोना पॉजिटिव लोग मिलने के बाद कोरोना का एपिसेंटर बन गया है। बयाना के कसाई पाड़ा मोहल्ले में 11 कोरोना पॉजिटिव लोगों का इलाज भरतपुर जिला आरबीएम अस्पताल में किया जा रहा है जबकि चार मरीजों का जयपुर में इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+