भरतपुर MP Ranjeeta Koli की जान का दुश्मन कौन है? पढ़ें धमकीभरा खत, मोदी-शाह का भी जिक्र, VIDEO

भरतपुर, 10 नवंबर। राजस्थान के भरतपुर से भाजपा सांसद रंजीता कोली पर लगातार हमले हो रहे हैं। धमकी भी मिल रही है। ताजा मामला मंगलवार रात सामने आया है। भरतपुर के बयाना कस्बे में सांसद रंजीता कोली का घर है। मंगलवार रात को यहां अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। पत्थर भी फेंके और एक टाइपशुदा धमकी भरा खत छोड़ गए। सांसद कोली की तस्वीर पर जिंदा कारतूस ​लगाकर घर के बाहर चस्पा कर गए।

Recommended Video

    भरतपुर MP Ranjeeta Koli की जान का दुश्मन कौन है? पढ़ें धमकीभरा खत, मोदी-शाह का भी जिक्र
    पुलिस ने किया मौका मुआयना

    पुलिस ने किया मौका मुआयना

    आए ​दिन हो रहे हमले और धमकी से भयभीत सांसद रंजीता कोली की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने कोली को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पाकर पुलिस सांसद के निवास पर पहुंचकर जायजा लिया, मगर पत्थर फेंकने व कारतूस लगी तस्वीर चस्पा करने वाला का सुराग नहीं लगा।

    घर के बाहर मिले खाली कारतूस

    घर के बाहर मिले खाली कारतूस

    सांसद के परिजन फायरिंग की सूचना पर बाहर आए तो उन्हें घर के बाहर चलाए हुए कारतूस मिले। घर के गेट पर लगी उनकी तस्वीर पर पत्थर फेंकने से कांच टूट गया और यहां पर एक धमकी भरा पत्र भी मिला। जो टाइपशुदा है। इसमें बीच-बीच कुछ शब्द पैन से काटे गए हैं।

     पांच माह पहले भी हुआ हमला

    पांच माह पहले भी हुआ हमला

    गौरतलब रहे कि भरतपुर सांसद रंजीता कोली पर रात को पांच माह पहले भी उनकी गाड़ी पर हलैना पुलिस थाना इलाके में पथराव कर दिया था। उस घटना के भी अभी तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

    सांसद अस्पताल में भर्ती

    सांसद अस्पताल में भर्ती

    उधर, घटना से सासंद कोली भयभीत हो गई। जिस पर परिजनों ने उसे बयाना अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सक ने उनकी जांच कर दवा दी। सांसद हमले से बेहद डरी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनसे जानकारी ली, वह ज्यादा कुछ नहीं बता पाई।

     कलेक्टर व एसपी ने पूछा हाल

    कलेक्टर व एसपी ने पूछा हाल

    सुबह सांसद को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी कुशलक्षेम पूछने के लिए जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र विश्नोई पहुंचे। अधिकारियों ने पूरी घटना के बारे में जानकारी ली और सांसद को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।

    सीएम बोले SOG से करवाएंगे जांच

    सीएम बोले SOG से करवाएंगे जांच

    इधर, सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर जानकारी दी कि भरतपुर सांसद श्रीमती रंजीता कोली से फोन पर बात कर कुशलक्षेम जानी। साथ ही डीजीपी, प्रमुख सचिव, गृह विभाग को निर्देशित किया है कि घटना की पूरी जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। घटना की जांच के लिए जयपुर से SOG की टीम भरतपुर जाकर घटना की जांच करेगी।

    क्या लिखा धमकी भरे पत्र में?

    क्या लिखा धमकी भरे पत्र में?

    सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा है, जिसमें सांसद रंजीता कोली को धमकी दी गई है। वन इंडिया हिंदी इस पत्र की पुष्टि नहीं करता।

    पत्र में लिखा है कि ​दलित हैं दलित बनकर रहे हैं तू मानेगी नहीं ना आते ही सांसद गिरी हम निकालते हैं। देखें तरे को एक बार पहले ही छोड़ दिया तो नहीं मानी तेरी औकात में रह जा तेरी औकात है ना तेरा अंबेडकर बाबा साहब तेरे को बचाएगा। ना मोदी ना शाह तू जितना हवा में उड़ रही है ना अब तू कर हमारे लिए कुछ तेरे को हम बताते हैं। यह खाली ट्रेलर है। अगली बार तेरे इतनी गोली होंगी। देख तेरे को कौन बचाता है। अब मरने के लिए तैयार। तू जितनी हवा में उड़ने इतना उड़ गई। अब देखते हैं तेरे को कौन बचाता है। लगा ले जितनी ताकत लगानी है। अभी किसी का भी बाप तेरे को बचाने है ना तो देख लियो।

    ये पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    ये पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    सांसद रंजीता कोली के घर पर हुए हमले को राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने गंभीरता से लिया है। घटना की जांच अब विशेष अनुसंधान की टीम करेगी। पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय जांच के लिए एसआईटी गठित की। एसओजी के एसपी मनीष त्रिपाठी भरतपुर की एडिशनल एसपी वन्दिता राणा, बयाना सीओ अजय शर्मा, एसओजी के डीएसपी गुमानाराम, निरीक्षक एसओजी मोहनलाल व बयाना थाना अधिकारी पूरन सिंह को शामिल किया गया है। इस संबंध में उपमहानिरीक्षक कार्मिक गौरव श्रीवास्तव ने आदेश जारी किए हैं।

    Ranjeeta Koli Mp Bharatpur Rajasthan

    Ranjeeta Koli Mp Bharatpur Rajasthan

    बता दें कि भरतपुर सांसद रंजीता कोली की उम्र 42 साल है। इनका जन्म 9 मई 1979 को हुआ। लोकसभा चुनाव 2021 में भरतपुर सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट थी। भाजपा ने रंजीता कोली पर दांव लगाया। पूर्व में इस सीट पर 7 बार कांग्रेस और 5 बार बीजेपी का कब्जा रहा है।

     कौन हैं रंजीता कोली सांसद भरतपुर

    कौन हैं रंजीता कोली सांसद भरतपुर

    जयपुर में देवीराम व शकुंतला देवी के घर 9 मई 1979 को रंजीता कोली का जन्म हुआ। भरतपुर के बयाना निवासी होमचंद से तीस अप्रेल 2002 को शादी हुई। इनके दो बेटे व एक बेटी है। आठवीं तक की शिक्षा रंजीता कोली ने राजकीय बाल‍िका व‍िद्यालय, वैर भरतपुर से प्राप्त की। 2019 में पहली बार सांसद बनने के अलावा रंजीता कोली सामाजिक न्याय और अधिकारिता संबंधी स्थायी समिति व परामर्शदात्री समिति, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में सदस्य भी रह चुकी हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+