Rajasthan : घर से भागकर की लव मैरिज, अब जान पर बन आई तो सोशल मीडिया में वायरल किया यह VIDEO

राजस्थान : प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर शादी की, फिर फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर बताया जान को खतरा

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले के सोशल मीडिया में एक युवक और युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने दोनों के लव मैरिज करने और अब परिजनों से जान का खतरा होने की जानकारी दी है। इनकी पहचान भरतपुर के डीग व खोद थाना इलाके के रहने वाले युवक-युवती के रूप में हुई है।

कोचिंग में साथ पढ़ते समय हुआ प्यार

कोचिंग में साथ पढ़ते समय हुआ प्यार

जानकारी के अनुसार भरतपुर जिले के डीग थाना इलाके के एक कोचिंग संस्थान में युवक-युवती साथ पढ़ाई करते थे। इस बीच दोनों के बीच प्यार हो गया। छह माह पहले दोनों घर से भाग गए और दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में लव मैरिज कर ली। वायरल वीडियो में युवक कह रहा है कि कोर्ट से शादी करने के बाद दोनों को परिजनों से खतरा है। दोनों की अलग-अलग जाति होने के कारण परिजन इनके रिश्ते को मंजूर नहीं कर रहे हैं। इसी वजह से हमें घर से भागकर शादी करनी पड़ी थी।

 हमारा पीछा करने छोड़ दो

हमारा पीछा करने छोड़ दो

वहीं, वीडियो में युवती भी कह रही है कि हम एक दूसरे से प्यार करते हैं। घर से भागकर शादी कर ली। परिजन हमें ढूंढने की कोशिश ना करें। आप अपने घर रहे हैं और हमें भी शांति से जीवन जीने दें। हमारा पीछा ना करें तो ज्यादा ठीक रहेगा। अब हमारी शादी हो चुकी है और अब यह तो संभव नहीं कि तलाक लिया जाए और मैं अलग हो जाऊं।

 शिकायत मिलने पर प्रदान करेंगे सुरक्षा

शिकायत मिलने पर प्रदान करेंगे सुरक्षा

इधर, पुलिस अधिकारी कहते हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा युवक-युवती का वीडियो वाट्सऐप के जरिए उनके पास भी पहुंचा है। युव​क-युवती की पहचान हो गई है। वे भरतपुर जिले के ही रहने वाले हैं। दोनों वीडियो में लव मैरिज और जान के खतरे की जानकारी दे रहे हैं। फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+