Lok Sabha Results 2019 : राजस्थान के इस मतगणना स्थल पर अचानक खराब हो गई ईवीएम

Jaipur News in Hindi, जयपुर। देशभर में गुरुवार सुबह आठ बजे लोकसभा चुनाव 2019 के मतों की गणना शुरू हो गई है। राजस्थान की 25 में से अधिकांश सीटों पर भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। इस बीच भरतपुर से खबर आई है कि यहां पर मतगणना के दौरान ईवीएम अचानक खराब हो गई, जिससे कुछ देर के लिए मतगणना रुकी है।

evm

बताया जा रहा है कि भरतपुर जिले के वैर विधानसभा की टेबल नम्बर 6 की ईवीएम अचानक खराब हुई है।
गौरतलब है कि भरतपुर लोकसभा क्षेत्र ( Bharatpur Lok Sabha Election Result 2019 Live ) में बीजेपी की प्रत्याशी रंजीता 3500 वोट से आगे चल रही है। इसके अलावा जयपुर में भाजपा के रामचरण बोहरा कांग्रेस की ज्योति खण्डेलवाल से आगे चल रहे हैं। जयपुर ग्रामीण सीट से राज्यवर्धन सिंह ने कांग्रेस की कृष्णा पूनिया के को 31 सौ वोटों से पीछे छोड़ दिया।

चूरू लोकसभा क्षेत्र में पहला राउंड पूरा होने तक बीजेपी के राहुल कस्वां को 32404 वोट मिले हैं। कांग्रेस से रफीक मंडेलिया को 21923 वोट मिले हैं। बीजेपी यहां 11361 वोटों से आगे चल रही है। अलवर लोकसभा सीट से शुरुआती रुझान में भाजपा के महंत बालक नाथ बढ़त बनाए हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+