राजस्थान : शादी से पहले दूल्हा चाचा के साथ रहस्यमयी ढंग से गायब, दुल्हन का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
भरतपुर। राजस्थान के बीकानेर में शादी के अगले ही दिन गायब हुआ दूल्हा अभी मिला भी नहीं कि एक और दूल्हे के लापता होने का मामला सामने आया है। इस बार दूल्हा बीकानेर की बजाय भरतपुर से गायब से हुआ है और वो भी शादी से 14 दिन पहले। दूल्हे के साथ ही उसके चाचा का भी कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने भरतपुर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर दोनों को तलाशने के लिए गुहार लगाई है।

16 फरवरी को है बब्बन की शादी
जानकारी के अनुसार भरतपुर के बयाना पुलिस थाना इलाके के गांव नगला पुरोहित के दो भाई बब्बन और कत्पान सिंह शादी 16 फरवरी 2020 को प्रस्तावित है। 30 जनवरी को बब्बन सिंह अपने चाचा किशन सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर रिश्तेदारी में शादी के कार्ड बांटने गया था।

परिजनों ने शुरू की तलाश
बब्बन के रिश्तेदार जितेन्द्र कुमार ने बताया कि 30 और 31 जनवरी को वे रिश्तेदारी में कार्ड बांटते रहे। एक फरवरी की शाम को उन्होंने बोसोली में अपने रिश्तेदारों को फोन किया कि वे कार्ड बांटने आ रहे हैं। खाना उनके घर ही खाएंगे, मगर दोनों ही उस रिश्तेदार के घर नहीं पहुंचे। उनके वापस नहीं आने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने उनकी अपने स्तर पर तलाश की और रिश्तेदारों को भी उनके बारे में पूछा, मगर अभी तक दोनों का ही पता नहीं चल पाया है।

एसपी से लगाई गुहार
एक फरवरी की शाम के बाद से बब्बन और किशन का मोबाइल बंद आ रहा है। उनसे कोई सम्पर्क नहीं हो पा रहा। दो-तीन दिन तो परिजन अपने स्तर पर उनकी तलाश करते रहे और पांच फरवरी को भरतपुर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर उन्हें तलाशने की गुहार लगाई। साथ ही इस संबंध में बयाना पुलिस थाने में उनकी गुमशुदगी भी दर्ज करवाई गई है।

भांजी के घर जा रहे थे
बब्बन की मां फुलवती ने बताया कि पति के निधन के बाद उसका बेटा ही परिवार का सहारा था। वह एक फरवरी की शाम को भांजी लाली के घर कार्ड देने गया था। बेटा और देवर अनाचक गायब होने से परिवार चिंतित है। उधर, शादी का दिन नजदीक आने से दुल्हन पक्ष की चिंता भी बढ़ती जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications