दूल्हा करता रहा 7 फेरों का इंतजार, दुल्हन बोली-पहले दूंगी 10वीं की परीक्षा फिर बैठूंगी शादी के मंडप में

भरतपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की दसवीं की परीक्षाएं 29 जून से शुरू हो चुकी हैं। पहले दिन परीक्षा को लेकर छात्रा ने शानदार कदम उठाया है। छात्रा के घर उसकी बारात आ चुकी थी।

Recommended Video

    दूल्हा करता रहा 7 फेरों का इंतजार, दुल्हन बोली-पहले दूंगी 10वीं की परीक्षा
    पहले परीक्षा, फिर शादी

    पहले परीक्षा, फिर शादी

    दूल्हा सात फेरों के लिए इंतजार कर रहा था, मगर छात्रा दुल्हन बनकर शादी के मंडप में बैठने से पहले दसवीं बोर्ड परीक्षा के कक्ष में बैठना जरूरी समझा। उसने परिजनों को स्पष्ट कर दिया कि वह पहले परीक्षा देगी और फिर शादी करेगी। उसके इस फैसले की हर तरफ सराहना हो रही है।

     भरतपुर के गांव बसेरी में हुई शादी

    भरतपुर के गांव बसेरी में हुई शादी

    जानकारी के अनुसार राजस्थान के भरतपुर उच्चैन थाना इलाके के गांव बसेरी की राखी और आरती की शादी करौली के महावीरजी निवासी दो सगे भाई विवेक व अजीतकांत के होनी थी। सोमवार को दोनों दूल्हे बारात लेकर उनके घर पहुंच गए। राखी दसवीं कक्षा की छात्रा है।

     चार घंटे तक इंतजार करता रहा दूल्हा

    चार घंटे तक इंतजार करता रहा दूल्हा

    सोमवार को उसकी परीक्षा शुरू हुई थी। इत्तेफाक से शादी में सात फेरों और उधर, परीक्षा में बैठने का समय समान ही था। ऐसे में राखी ने सात फेरों के लिए मंडप में बैठने से परीक्षा देना उचित समझा। पहले वह अपना पेपर देने गई। ऐसे में दूल्हे को फेरों के लिए 4 घंटे का इंतजार करना पड़ा। पेपर देकर लौटने के बाद राखी ने शादी की।

    दुल्हन की मां का देहांत, पिता बीमार

    दुल्हन की मां का देहांत, पिता बीमार

    राखी के चाचा महेश बाल्मीकि ने बताया कि उसकी भतीजी की मां का काफी समय पहले देहांत हो गया था। पिता बीमार चल रहे हैं। ऐसे में शादी चाचा ने सम्पन्न करवाई है। पहले शिक्षा और फिर शादी के फैसले की सब जगह तारीफ हो रही है।

     जीवन में शिक्षा भी जरूरी

    जीवन में शिक्षा भी जरूरी

    राखी के चाचा महेश बाल्मीकि ने बताया की शिक्षा बेहद जरूरी है। इसलिए उसकी भतीजी की बारात घर पर आ गई थी, मगर उसने अपना पेपर नहीं छोड़ा और बारात को भी चार घंटे तक इन्तजार करना पड़ा। राखी के पति दूल्हे विवेक ने बताया की वह बारात लेकर आया तब दुल्हन राखी परीक्षा देने गई हुई थी। ऐसे में परीक्षा सम्पन्न होने के बाद शादी हुई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+