'मैं नागिन तू सपेरा' की धुन पर लड़कियों ने गाया शानदार गाना, लोकसभा चुनाव 2019 में वायरल हुआ VIDEO

Bharatpur News in Hindi, भरतपुर। देश में लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण का मतदान छह मई को 7 राज्यों में 51 सीटों पर होगा। इनमें राजस्थान की 12 लोकसभा सीट भी शामिल हैं। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। चुनाव आयोग, जिला प्रशासन समेत कई संस्थाएं इस दिशा में जुटी हैं। इस बीच राजस्थान के भरतपुर लोकसभा सीट की दो छात्राओं का मतदान जागरूता फैलाने वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Bharatapur School Girls singing song on tune of main nagin tu sapera

दरअसल, राजस्थान के भरतपुर में मेवात क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय के प्राचार्य द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विद्यालय की दो छात्राओं को गीत लिखकर दिया, जिसे दोनों छात्राएं नागिन फिल्म की धुन पर गा रही हैं। गाना ये है कि "ये फर्ज तेरा, ये फर्ज मेरा, वोटिंग का आया सवेरा", जो मेवात क्षेत्र में एक चर्चा का विषय बना हुआ है। कामां मेवात क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपरौली के प्रधानाचार्य नानक चंद शर्मा द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक गीत लिखा गया "ये फर्ज तेरा, ये फर्ज मेरा, वोटिंग का आया सवेरा" गाना छात्रा शबाना और मुस्कान ने गाया है।

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला निर्वाचन विभाग के स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली बनाना मानव श्रंखला सहित अनेकों तरह के कार्यक्रम चलाकर मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं, लेकिन गीत के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का तरीका मेवात में जमकर चर्चा का विषय बना हुआ है। कामां उपखण्ड के सहायक निर्वाचन अधिकारी रामकिशोर मीणा ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा गीत लिखकर छात्राओं द्वारा गाया जा रहा है। वह बहुत सराहनीय है। पूर्ण विश्वास है कि मेवात क्षेत्र में गीत के माध्यम से लोगों में मतदान के प्रति जागरुकता आएगी। मतदान प्रतिशत बढ़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+