Rajasthan Congress 'कलह' : CM गहलोत बोले, पायलट समेत तमाम नेता कांग्रेस की Asset, मिलकर जीतेंगे 2023 का चुनाव

Rajasthan Congress की कथित आंतरिक कलह और सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच तकरार की खबरों के बीच सीएम गहलोत ने कहा, तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के असेट हैं, मिलकर 2023 का विधानसभा चुनाव जीतेंगे।

Rajasthan Congress की कथित आंतरिक कलह किसी से छिपी नहीं है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सचिन पायलट के संदर्भ में 'गद्दार' शब्द का इस्तेमाल कर चुके हैं। हालांकि, डैमेज कंट्रोल की कवायद में राहुल गांधी राजस्थान कांग्रेस से जुड़े सवाल पर कह चुके हैं कि पायलट और गहलोत समेत तमाम पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस की पूंजी हैं। आज इसी बात को सीएम गहलोत भी दोहराते दिखे। उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी तरह का टकराव नहीं है और सभी कार्यकर्ता मिलकर 2023 का राजस्थान विधानसभा चुनाव जीतेंगे।

Rajasthan Congress

प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की संपत्ति

जयपुर में संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा, अगर राहुल गांधी ने कहा है कि दोनों (सचिन पायलट और मैं) कांग्रेस की संपत्ति हैं तो हम संपत्ति हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता एक संपत्ति है और हम सब मिलकर भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाएंगे। बकौल सीएम गहलोत, "हम 2023 विधानसभा चुनाव जीतेंगे क्योंकि लोग हमारा समर्थन कर रहे हैं और माहौल भी हमारे (कांग्रेस के) पक्ष में है।"

भारत जोड़ो यात्रा पीएम और गृह मंत्री के लिए संदेश

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के प्रति लोगों का क्या रवैया है ? इस सवाल पर सीएम गहलोत ने कहा, जो मुद्दे देशवासियों के दिल में है वही मुद्दे लेकर राहुल गांधी पदयात्रा पर निकले हैं। ये पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के लिए संदेश है। उन्होंने कहा कि भारत में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ रही है, हिंसा हो रही है ये देशहित में नहीं है। उन्होंने भरोसा जताया कि राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा बहुत शानदार तरीके से निकलेगी।

बयानों से भारत जोड़ो यात्रा प्रभावित नहीं

गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सचिन पायलट के लिए "गद्दार" (देशद्रोही) टिप्पणी पर सवालों का रोचक जवाब दिया। 28 नवंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मीडियाकर्मियों के सवाल पर राहुल ने कहा, मैं इसमें नहीं जाना चाहता कि किसने क्या कहा। दोनों नेता कांग्रेस पार्टी की संपत्ति हैं। ऐसी (टिप्पणी) भारत जोड़ो यात्रा को प्रभावित नहीं करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+