भजनलाल सरकार ने गणतंत्र दिवस पर किया नवाचार,महंतों,पुजारियों का किया सम्मान
rajasthan news: राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर सचिवालय में किया झंडारोहण,प्रदेश में प्रतिभाओं,विरांगनाओं से पहले मंदिरों के पुजारियों,महंतों का किया सम्मान
जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ की ओर से शासन सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में झण्डा फहराया।

तो वहीं शहर में बड़ी चौपड़ पर भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर सांसद रामचरण बोहरा, विधायक बालमुकंदाचार्य, गोपाल शर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया, जयपुर नगर निगम ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।
इसके साथ ही प्रदेशभर में आज विभिन्न राजकीय कार्यक्रम हुए। पहली बार राजस्थान में भजनलाल सरकार की ओर से एक नवाचार किया गया।
अयोध्या के राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज पहली बार सभी राजकीय समारोह में सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं,विरांगनाओं से पहले मंदिरों के पुजारियों,महंतों का सम्मान किया गया।
राजस्थान के टोंक,सवाईमाधोपुर,बूंदी,अजमेर सहित कई जिलों में इसकी तस्वीरें और जानकारी सामने आई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अपने संबोधन में इसकी जानकारी शेयर की।
साथ ही प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने तो यहां तक कहा कि जिस तरह से सालों बाद अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना हुई है। भगवान रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद अपने घर बिराजे है। उसके बाद अब देश और प्रदेश में राम राज्य की लहर आ गई है।
वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस लोकतंत्र का महापर्व है। संविधान निर्माताओं ने देश को संविधान देकर यहां लोकतंत्र की सुदृढ़ नींव रखी। संविधान हमें मार्गदर्शित करता है तथा विकास की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकार एवं कर्तव्य लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण कड़ी हैं।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सचिवालय सेवा के कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि सचिवालय में कार्यों के समय पर निस्तारण से प्रदेश में प्रगति के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि जनसेवा की भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी रूप से निर्वहन करना सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का कर्तव्य है।
मुख्यमंत्री ने इससे पहले सचिवालय स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।












Click it and Unblock the Notifications