शराबबंदी वाले राज्य में ले जाई जा रही थी 25 लाख की शराब, पुलिस ने इस तरह धर दबोचा

चुरू। कहने को तो गुजरात में शराबबंदी है लेकिन आंकड़ों के अनुसार वहां भारी मात्रा में शराब की खपत है। गुजरात में खपने वाली अधिकांश शराब हरियाणा से भेजी जाती है जो कई बार आबकारी और पुलिस के हत्थे चढ़ जाती है। इस बार चुरू जिला पुलिस की राजगढ़ थाना पुलिस ने ट्रक में गुजरात ले जाई जा रही 25 लाख कीमत की अवैध शराब जप्त की है।

शराबबंदी वाले राज्य में ले जायी जा रही थी 25 लाख की शराब, पुलिस ने इस तरह धर दबोचा

चुरू जिला पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हरियाणा के हिसार की ओर से आ रहे मार्ग पर नाकाबंदी लगाई गई थी। राजगढ़ पुलिस ने एक बंद ट्रक को जब रोकने का प्रयास किया तो चालक ने रोकने की बजाय नाकाबंदी तोड़ी और पुलिस पर चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद वह राजगढ़ की ओर तेज गति से निकल गया। पुलिस के दल ने भी उसका पीछा किया। पुलिस को आते देख चालक सड़क पर ही ट्रक छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। उसकी तलाश में कई घंटों तक पुलिस की टीम ने जंगल भी खंगाला लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

राजगढ़ थानाधिकारी भगवान सहाय मीणा ने कहा कि ट्रक की जब तलाशी ली गई तो उसमें हरियाणा निर्मित शराब की 1611 पेटियां मिली। जिसकी कीमत 25 लाख रूपए से अधिक है। जप्त किया गया ट्रक हरियाणा पासिंग है। ट्रक चालक से पूछताछ कर मुख्य शराब तस्कर तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल अज्ञात के विरूद्ध आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- समलैंगिकता पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, इन पांच लोगों ने लड़ी आखिर तक लड़ाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+