सचिन पायलट राजस्थान की इस सीट लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, सूत्रों का पुख्ता दावा
LokSabha Election: राजस्थान में भाजपा के 25 में 15 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है।
आज दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक से पहले जानकार सूत्रों के हवाले से एक बड़ी जानकारी निकलकर सामने आई है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अब विधानसभा चुनावों में टोंक विधानसभा सीट पर दो बार चुनाव जीतने के बाद लोकसभा सीट पर भी भाग्य आजमाने वाले है।
सचिन पायलट इससे पहले दो बार सांसद रह चुके है। एक बार दौसा और एक बार अजमेर से, सूत्रों की माने इस बार टोंक-सवाईमाधोपुर से उनका टिकट होने वाला है।
अगर ऐसा हो ता तो टोंक-सवाईमाधोपुर सीट से वो पहली बार बतौर लोकसभा प्रत्याशी भाग्य आजमाएंगे। हालांकि टोंक जिले की टोंक विधानसभा से वह मौजूदा विधायक है।
अगर जातिय समीकरणों की बात करे तो इस सीट पर सचिन पायलट इस आंकड़े पर भी मजबूत दिखाई देते है।
कांग्रेस में सचिन पायलट का कद खासा मायने रखता है। इसे हम ऐसे देख सकते है कि टोंक के अलावा भी राजस्थान के अजमेर के कांग्रेसियों ने भी सचिन पायलट को अजमेर से लड़ाने की कवायद कर रखी है। लेकिन माना जा रहा है कि सचिन पायलट 2024 में टोंक से ही ताल ठोकेंगे
सचिन पायलट में राजस्थान में पहली बार टोंक-सवाईमाधोपुर सीट से लोकसभा चुनावों में मैदान में उतर सकते है। जानकार सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पर्यवेक्षकों की सौंपी गई रिपोर्ट मेंं इस सीट से सिंगल पैनल नाम तय किया गया है।
टोंक और सवाईमाधोपुर जिले के कांग्रेसी नेताओं,जनप्रतिनिधियों,विधायकों और जिलाध्यक्षों के साथ पदाधिकारियों ने सचिन पायलट को इस सीट चुनाव लड़ने का आमंत्रण दिया है।
आपकों बता दे पिछले 10 सालों से इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। और हरियाणा मूल के भाजपा नेता सुखबीर सिंह जौनापुरिया यहां सांसद है।
इससे पहले यहां यूपीए सरकार में नमोनारायण मीना सांसद थे और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भी थे। लेकिन मोदी लहर के बाद से ही यह सीट कांग्रेस के खाते से छिन गई।
पिछले 10 सालों से कोई कांग्रेसी नेता जीत के करीब तक भी नहीं पहुंच पाया है। हालांकि कांग्रेस सूत्रों का एक दावा यह भी है कि अगर भाजपा पहले किसी गुर्जर नेता के नाम की घोषणा कर देती है तो फिर किसी दूसरे विकल्प पर विचार होगा।
उधर देवली-उनियारा से विधायक और पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री नमोनारायण मीना के भाई हरीशचंद्र मीना के टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा भी है।
लेकिन विधायक हरीशचंद्र मीना ने इन चर्चाओं को मीडिया साथियों की ओर से चलाई गई अफवाहें बताया है। उन्होने साफ संकेत दिए है कि अभी तो विधानसभा चुनाव सम्पन्न हुए है और कड़ी टक्कर में भाजपा नेता विजय बैंसला से जीत कर विधानसभा पहुंचे है।
विधायक हरीशचंद्र मीना का तो यह भी दावा है कि वो अगल पांच साल और देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच रहकर काम करना चाहते है।
वहीं सचिन पायलट ने अब तक टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिए है। लेकिन जिस तरह से पायलट की टीम का एक कुनबा क्षेत्र में सक्रिय होकर सर्वे कर रहा है उससे यह तो लगता है कि कांग्रेस आलाकमान की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ने की हरी झंडी दे गई है।
आपकों बता दे कि राजस्थान में सचिन पायलट साल 2004 के लोकसभा चुनावों में जब पहली बार सांसद निर्वाचित हुए थे तो वह सबसे कम उम्र महज 26 साल के सांसद थे ।
अब कांग्रेस की पहली सूची आने के बाद भी स्पष्ट हो पाएगा कि आखिरकार सचिन पायलट लोकसभा चुनाव लड़ेंगे या फिर चुनावी प्रचार कर पार्टी को गति देंगे।












Click it and Unblock the Notifications