Rajasthan News: लोकसभा स्पीकर बनने से पहले ओम बिड़ला ने क्या किया पहला काम ? जानिए आप भी
Lok Sabha Speaker Om Birla: देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा में लगातार दूसरी बार ध्वनिमत से स्पीकर चुने गए है। लेकिन आज संसद पहुंचने से पहले ओम बिड़ला ने पहला काम क्या किया इसकों लेकर चर्चाएं है।
दरअसल आज लोकसभा में स्पीकर का चुनाव होना था। एनडीए की ओर से ओम बिरला को प्रत्याशी बनाया गया था और विपक्ष की ओर से कोडिकुन्निल सुरेश को प्रत्याशी बनाया गया।
आज लोकसभा स्पीकर के लिए चुनाव होना था लेकिन उससे पहले सांसद ओम बिड़ला ने संसद भवन रवाना होने से पूर्व अपने आवास पर पूजा अर्चना की, परिजनों ने भी मुहं मीठा करवाया ।

लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीद्वार ओम बिड़ला के संसद पहुंचने पर पक्ष और विपक्ष की ओर से ध्वनिमत पारित होते ही राजस्थान के कोटा निवासी ओम बिरला लगातार दूसरी बार स्पीकर पद पर निर्वाचित हो गए।
आपकों बता दे कि लोकसभा अध्यक्ष के पद को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच आम सहमति नहीं बनने से चुनाव की स्थिति बन गई थी लेकिन एनडीए के बहुमत के चलते ओम बिरला का स्पीकर बनना लगभग तय माना जा रहा था।
लोकसभा अध्यक्ष के पद को लेकर सत्तारूढ़ जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और विपक्षी इंडिया गठबंधन के बीच आम सहमति नहीं बनने चुनाव की स्थिति बन गई थी।
दोनों पक्षों के अपने-अपने रुख पर अड़े रहने के बाद आजाद भारत के इतिहास में तीसरी बार लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव की स्थिति बन गई थी। इसमें सत्ता पक्ष की ओर से पिछले अध्यक्ष ओम बिड़ला और विपक्ष की ओर से कोडिकुन्निल सुरेश आमने- सामने थे।
राजस्थान की कोटा संसदीय सीट से लगातार तीसरी बार जीतकर आए भाजपा के ओम बिरला ने सत्ता पक्ष की ओर से जबकि कांग्रेस के केरल से जीतकर आए आठ बार के सांसद सुरेश ने विपक्ष की ओर से नामांकन पत्र दायर किया था।
संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि सत्ता पक्ष ने सर्वसम्मति बनाने के लिए विपक्ष के सभी दलों से बात की है लेकिन विपक्ष ने इसके लिए उपाध्यक्ष पद की जो शर्त लगाई है वह ठीक नहीं है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यदि विपक्ष को उपाध्यक्ष पद दिया जाता है तो वह लोकसभा अध्यक्ष के पद के लिए सत्ता पक्ष के साथ सर्वसम्मति के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications