श्मशान घाट में दाह संस्कार के दौरान आई 'आफत', शव छोड़ भागे लोग, कई घायल
Dungarpur News, डूंगरपुर। परिवार के एक सदस्य का हमेशा-हमेशा के लिए साथ छूट जाने से हर कोई दुखी था। नम आंखों से जब उसका श्मशान भूमि में दाह संस्कार किया जा रहा था तो एक और आफत आ पड़ी। शव जलता हुआ छोड़कर भाग जाना पड़ा। इससे दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में ले जाना पड़ा है।

मामला राजस्थान के डूंगरपुर जिले का है। जानकारी के अनुसार डूंगरपुर के सदर थाना इलाके के गांव मालपुर में कमला कटारा ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। शुक्रवार दोपहर को परिवार के लोग कमला का दो नदी स्थित श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: राजस्थान के बॉर्डर इलाके Jaisalmer में बढ़ गए 'पागल', ये पाक जासूस हैं या कोई और?
शव चिता पर रखकर मुखाग्नि दी ही थी कि चिता जलने पर उठा धुआं श्मशान के पास स्थित पुल के नीचे मधुमक्खियों तक पहुंच गई, जिससे उन्होंने लोगों पर हमला कर दिया। कमला का दाह संस्कार करने में जुटे लोगों पर अचानक बड़ी वाली मधुमक्ख्यिों के हमले से लोग हड़बड़ा गए। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए लोग श्मशान से भाग खड़े हुए, हालांकि इससे लगभग 24 लोग घायल हो गए।
मधुमक्खियों के हमले का असर कम हुआ तो लोग वापस श्मशान पहुंचे और दाह संस्कार की प्रक्रिया पूरी की साथ ही मधुमक्खियों के हमले में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद 18 लोगों को घर भेज दिया, वहीं गंभीर हालात होने पर 6 घायलों को भर्ती करना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications