बाजार हस्तक्षेप योजना: जल्द किसानों से अच्छे दाम पर लहसुन और प्याज सरकार खरीदेगी सरकार
जयपुर, 31 मई। राजस्थान के किसानों के लिए एक खुशखबरी है क्योंकि अब सरकारी बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत सरकार अच्छे दामों में लहसुन और प्याज की खरीदारी करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बारे में अगले दो-तीन दिनों के अंदर केन्द्र सरकार की ओर से ग्रीन सिग्नल मिल सकता है।

इस बारे में जानकारी देते हुए केन्द्रीय कृषि व कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने मीडिया से कहा कि केंद्र सरकार ने अधिकारियों के साथ मिलकर इस बारे में एक बैठक की है, जिसमें इसके हर पहलू पर चर्चा हुई है। उम्मीद के मुताबिक एक-दो दिनों के अंदर इस बारे में ऐलान हो सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों कि हित में हर दिशा में कदम उठा रही है और बहुत जल्द किसानों की लहसुन और प्याज की खरीद शुरू हो जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि राजस्थान में सहकारी समितियों के माध्यम से खरीद होगी।
केन्द्रीय कृषि व कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी
वैसे जहां केन्द्रीय कृषि व कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने यह बात की है, वहीं दूसरी ओर किसानों ने आज हाड़ौती में बाजार हस्तक्षेप योजना की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने अच्छे दामों की एवज में इस बार लहसुन की अच्छी पैदावार की है लेकिन बाजार में अच्छे भाव ना मिलने की वजह से वो सभी काफी दुखी और परेशान हैं और इसी कारण वो लगातार सरकार से इस बारे में मांग कर रहे हैं।
मंगलवार को किसानों ने भामाशाह मंडी में लहसुन को जलाकर अपना गुस्सा प्रकट किया है, मालूम हो कि अभी लहसुन के भाव 2 से लेकर 15 रुपए के बीच है जिससे किसान काफी असंतुष्ट हैं। लहसुन के इतने कम दामों ने किसानों को दुखी और नाराज कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications