मायकेवालों ने बीवी की कर दी दूसरी शादी, गुस्साए दामाद ने सास की काट डाली नाक
Barmer News , बाड़मेर। जिले के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के गेनानियों का तला दुधु गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला व उसके पति पर हमला किया। हमलावरों ने महिला का नाक काटने का भी प्रयास किया। घायल महिला को धोरीमन्ना अस्पताल लाया गया, जहां पुलिस ने घायल महिला के बयान दर्ज किए और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार घायल पूरों देवी पत्नी भेराराम गेनाणियों का तला दुधु की रहने वाली है। उसकी बेटी की पूर्व में रावों की बेरी लूखू निवासी देरामाराम पुत्र भैराराम से शादी की थी, लेकिन कुछ समय बाद उसकी बेटी ने ससुराल जाना बंद कर दिया। इसके बाद पूरों देवी ने अपनी बेटी की दूसरी शादी बाछड़ाऊ में कर दी। इस पर देरामाराम का परिवार नाराज हो गया।
शुक्रवार को देरामाराम, कुंभाराम सहित अन्य ने मिलकर गेनाणियों की ढाणी उसके घर हमला कर दिया , जिससे सास की नाक कट गई। हमले में पूरों देवी घायल हो गई वहीं हमलावरों ने उसके पति भैराराम को भी लाठियों से पीटा। घायल महिला का इलाज राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर मे चल रहा है। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाड़मेर एसपी राहुल बारहठ के अनुसार एक लड़की की शादी को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। शिकायत मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में एक टीम को रवाना किया गया है।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत












Click it and Unblock the Notifications