Barmer Loksabha Election result 2024: बाड़मेर में कौन जीता? रविंद्र भाटी कैलाश चौधरी व उम्मेदाराम बेनीवाल
Barmer Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में बाड़मेर-जैसलमेर संसदीय क्षेत्र की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो रही है। बाड़मेर में भाजपा के कैलाश चौधरी, कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल व निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। सुबह पौने 10 बजे तक कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल 14 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
बाड़मेर में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को वोट डाले गए थे। मतदान 74.25 प्रतिशत रहा था, जो साल 2019 के चुनाव में 73.30 प्रतिशत वोट पड़े थे। निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी बाड़मेर की शिव सीट से विधायक हैं जबकि भाजपा के कैलाश चौधरी मौजूदा सांसद व मोदी सरकार में मंत्री हैं।

बाड़मेर सीट का सियासी समीकरण
साल 2019 में बाड़मेर मुकाबला भाजपा के कैलाश चौधरी vs कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह था। सियासी समीकरण राजपूत और जाट का बना था, मगर साल 2024 के लोकसभा में भाजपा ने कैलाश चौधरी मैदान में उतारा तो कांग्रेस ने भी जाट समाज से उम्मेदाराम बेनीवाल को टिकट दे दिया। राजपूत समाज के रविंद्र सिंह भाटी ने निर्दलीय मैदान में उतरकर मुकाबले को रोचक बना दिया। ऐसे में बाड़मेर का सांसद कोई भी बन सकता है।

बाड़मेर छावनी में तब्दील
बाड़मेर में मतदान के दौरान खूब झगड़ा-फसाद हुआ था। ऐसे में 4 जून के लिए बाड़मेर को छावनी में तब्दील कर दिया, क्योंकि चुनाव परिणाम के बाद प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच टकराव की आशंका है। बाड़मेर में जोधपुर रेंज के चार जिलों की फोर्स तैनात की गई है।
बाड़मेर लोकसभा सीट का इतिहास
बाड़मेर संसदीय क्षेत्र में शिव, बाड़मेर, बायतू, पचपदरा, सिवाना, गुढ़ा मालानी, चौहटन व जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र आते हैं। पांच सीटों पर भाजपा व दो सीटों पर निर्दलीय हैं।
बाड़मेर सीट पर साल 1991 से लेकर 1999 तक कांग्रेस के एक बार रामनिवास मिर्धा व तीन बार सोना राम जीते। साल 2004 में भाजपा के मानवेंद्र सिंह, 2009 में कांग्रेस के हरीश चौधरी, साल 2014 व 2019 में भाजपा के कैलाश चौधरी जीते।












Click it and Unblock the Notifications