बाड़मेर में रेलवे फाटक पर हादसा, जोधपुर जा रही ट्रेन का इंटन पटरी से उतरा
बाड़मेर रेलवे स्टेशन से नेहरू नगर फाटक के बीच की घटना। हादसे के बाद ट्रेन को एक घंटे देरी से रवाना किया जा सका। कोई हताहत नहीं हुआ।
बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर रविवार रात को ट्रेन हादसा हो गया। जोधपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन का इंजन पटरी से नीचे उतर गया। एक बारगी तो रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में दुरुस्त कर लिया। इसकी वजह से ट्रेन एक घंटा लेट हुई।
जानकारी के अनुसार रविवार रात को बाड़मेर-जोधपुर पैसेंजर ट्रेन का इंजन नेहरू नगर की ओर शंटिंग हो रहा था। रेलवे फाटक पर इंजन पटरी से नीचे उतर गया। लोको पायलट ने रेलवे स्टेशन पर इसकी सूचना दी तो हड़कंप मच गया।

रेलवे अधिकारियों ने तुरंत रेल मैकनिक व इंजीनियरों की टीम को मौके पर भेजा। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन का इंजन वापस पटरी पर चढ़ाया जा सका।
इसके बाद रेल कर्मचारियों व यात्रियों ने राहत की सांस ली। बता दें कि बाड़मेर में नेहरू नगर फाटक भीड़भाड़ वाला है। यहां पर दिन में काफी लोग गुजरते हैं। रात में भीड़ कम रहती है। ट्रेन का इंजन बेपटरी होने से कोई हताहत नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications