बाड़मेर के बिजनेसमैन ने चाइनिज दोस्त से बात करने के बाद उठाया शहर को सैनिटाइज करने का जिम्मा

बाड़मेर। पूरा देश इस वक्त कोराना से जग लड़ रहा है। केन्द्र और राज्य की सरकारें अपने लेवल पर कोरोना को हराने के लिए कई कड़े कदम उठा भी चुकी हैं। लगातार कदम उठा भी रही है। हर सभव प्रयास कर रहे हैं।

चाइनिज दोस्त ने दी सलाह

चाइनिज दोस्त ने दी सलाह

इसी बीच बाड़मेर के एक बिजनेसमैन ने अनूठी पहल करते हुए पूरे शहर को सैनिटाइजिंग करने का जिम्मा उठाया है। बिजनेसमैन किशोर सिंह का कहना है कि चाइना में उनके दोस्त हैं। अपने फ्रेंड से बात कर उनसे पूछा कि किस तरीके से आप लोगों ने कोरोना को खत्म करने के लिए कदम उठाए हैं तो उन्होंने बताया कि अपने शहर में सबसे पहले सैनिटाइजेशन करवाया। तभी मैंने यह सोच लिया कि चाहे जितने भी पैसे लगे।

 विधायक बोले-भामाशाह की जरूरत

विधायक बोले-भामाशाह की जरूरत

मैं अपने बाड़मेर शहर में अपने पैसों से सैनिटाइजेशन करवाऊंगा, जिसकी शुरुआत भी शुक्रवार को किशोरसिंह ने बाड़मेर विधायक, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्रा, नगर परिषद के अधिकारियों व सभापति के साथ की। इस संबंध में बाड़मेर विधायक जैन कहते हैं कि कि ऐसे भामाशाह की अभी इस महामारी के समय में जरूरत है।

 दो तीन दिन में होगा सैनिटाइजेशन

दो तीन दिन में होगा सैनिटाइजेशन

किशोरसिंह कानोड़ ने बाड़मेर शहर को सैनिटाइजेशन करवाने का बीड़ा उठाया है, जो सराहनीय पहल है। यह दो तीन दिन में सैनिटाइजेशन बार बार किया जाए, जिससे इस वायरस का खात्मा किया जा सके। मेरी जिले के और भी भामाशाहों से अपील है कि की इस मुश्किल घड़ी में आगे आना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+