मोबाइल रिचार्ज से शुरू हुआ इन दोनों के अवैध संबंधों का सिलसिला, एक रात अचानक आ गया पति, VIDEO
बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी को दोस्त से बात करवाना जानलेवा साबित हुआ है। उसकी पत्नी उसी दोस्त को दिल दे बैठी और फिर उनमें अवैध संबंधों का सिलसिला शुरू हुआ, जो पति की हत्या के बाद खत्म हुआ। बीवी और उसके दोस्त ने मिलकर हत्या कर दी। फिर वारदात को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव सड़क किनारे पटक दिया। बाड़मेर पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी व दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।

बाड़मेर पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी के अनुसार सोढ़ों की ढाणी (हाथमा) निवासी वीरसिंह (40) पुत्र जोगराजसिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने 48 घंटे में पर्दाफाश करते हुए उसकी पत्नी दक्षाकंवर व प्रेमी महेन्द्रसिंह पुत्र शैतानसिंह निवासी आंटा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने हत्या करने की बात स्वीकार की। दोनों के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे। महिला का प्रेमी उसके पति का दोस्त था। प्रेमी का लगातार उसके घर आना-जाना था। इस बीच अवैध संबंध की जानकारी पति को होने पर दोनों दोस्तों के बीच मनमुटाव हो गया।

पत्नी को उसके दोस्त से रिचार्ज करवाने के लिए फोन करवाया
आरोपी के घर आने-जाने के कारण वह महिला का परिचित था। एक दिन मृतक के मोबाइल में बैलेंस खत्म हो गया तो उसने पत्नी को उसके दोस्त से रिचार्ज करवाने के लिए फोन करवाया। पत्नी के फोन पर बात करने के बाद यह सिलसिला चल पड़ा और बाद में अवैध संबंध तक जा पहुंचा। पूछताछ में पत्नी ने बताया कि करीब एक साल से अवैध संबंध थे और पति रास्ते का रोड़ा बन रहा था। इसलिए हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
महिला का पति अचानक घर पहुंचा
दोनों से पूछताछ में चौकाने वाली यह बात सामने आई है कि वारदात से ठीक पहले युवक प्रेमिका से उसके घर मिलने आया था। इस बीच महिला का पति अचानक घर पहुंचा। आरोपी ने छुपने की कोशिश की, लेकिन महिला के पति के नजर उस पर पडऩे से दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस बीच महिला ने प्रेमी का साथ दिया और दोनों ने मिलकर लोहे के पाइप व कुल्हाड़ी से वार कर पति को मौत के घाट उतार दिया।

हादसा दिखाने के लिए सड़क पर फेंका शव
पुलिस ने बताया कि दोनों ने मिलकर गत सोमवार को दिन में हत्या कर दी। उसके बाद देर रात 12 बजे बैलगाड़ी पर शव को डालकर सड़क किनारे फेंक दिया। घर में खून के निशान साफ कर दिए और बैलगाड़ी पर काला रंग कर दिया। इसके बाद आरोपी मंगलवार सुबह गुजरात चला गया। पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी के निर्देशन में एएसपी खींवसिंह भाटी, डिप्टी अजीतसिंह राठौड़, थानाधिकारी विक्रमसिंह सांदू, एएसआइ रतनलाल, जेठाराम, कुंभाराम, मुकेश, मोतीसिंह, राजेश, पर्बतसिंह सहित साइबर सेल भी सहयोगी बनी।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications