Baran Car Accident : एनएच 27 पर चलती कार बन गई आग का गोला, चाचा-भतीजा जिंदा जले

बारां, 9 मई। राजस्थान के बारां जिले से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, जिससे चाचा भतीजा जिंदा जल गए। कार में चार लोग सवार थे। दो की मौत हो गई। शेष दो गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Baran Car Accident

बारां एसपी कल्याणमल मीणा ने बताया कि बारा शहर के बाइपास पर गजनपुरा स्तिथ हाड़ौती पैनोरमा के सामने सोमवार को एक कार में अचानक आग लग गई। कार में सीएनजी किट लगा हुआ था। कार जलती देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची। दमकल ने आग पर काबू पाया तब तक दो लोग जिंदा जल चुके थे।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर उसमें आग लगी। कार सवार लोग कोटा के कंसुआ इलाके के रहने वाले हैं। वे बारां के फतेहपुर गांव के पास किसी शादी समारोह से भाग लेकर वापस कोटा लौट रहे थे। रास्ते में पैनोरमा के सामने इनकी गाड़ी पुलिया के डिवाइडर से टकरा गई। इसके चलते कार में आग लग गई और इसमें बैठे चार लोग चपेट में आ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+