नागौर में बैंक लूट : बैंक स्टाफ को बंधक बनाकर तीन युवक लूट ले गए 15 लाख रुपए, देखें LIVE वीडियो

नागौर। राजस्थान के नागौर जिले के जायल थाना इलाके के तरनाऊ गांव मे लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना सुबह उस वक्त की है जब तरनाऊ के ग्रामीण मरुधर बैंक में मैनेजर सहित स्टाफ ने आकर काम-काज शुरू ही किया था। उसी दौरान बाइक सवार तीन नकाबपोश युवक हथियारों के साथ बैंक में घुसे और मैनेजर सहित बैंक में मौजूद अन्य स्टाफ और ग्राहकों को पिस्टल तानकर, बैंक के एक कमरे में ले जाकर बंधक बना लिया और लूटेरों ने इसके बाद बैंक में रखे गए करीब 15 लाख रुपए ले गए।

लुटेरों ने ग्राहकों को भी नहीं बख्शा

लुटेरों ने ग्राहकों को भी नहीं बख्शा

लुटेरों ने ग्राहकों को नहीं बख्शा और उनके पास भी जितनी रकम थी। वो भी लूट ली और मौके से फरार हो गए। लूट की वारदात की खबर फैलते ही पूरे जिले में हड़कंप मच गया। ग्रामीण मरुधर बैंक तरनाऊ में हुई लूट की वारदात की खबर मिलने पर जायल थानाधिकारी व सीओ जायल हजारीराम मौके पर पहुंचे और बैंक के कमरे में बंद मैनेजर भंवरलाल व अन्य लोगों को बाहर निकाला गया।

 नागौर जिले में ए श्रेणी की नाकेबंदी

नागौर जिले में ए श्रेणी की नाकेबंदी

नागौर जिला पुलिस ने पूरे जिले भर में ए श्रेणी की नाकेबंदी करवाई गई है, लेकिन बदमाशों का अब तक कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने लूट की वारदात के बारे में जानकारी जुटाई और बैक में लगे CCTV के कैमरों को खंगाला।

 नागौर एसपी श्वेता धनकड़ भी मौके पर

नागौर एसपी श्वेता धनकड़ भी मौके पर

जायल वृत्ताधिकारी हजारी राम ने बताया कि तीनों लूटेरों की उम्र 20 से 25 साल है। आरोपी बाइक पर सवार होकर बैंक पहुंचे थे। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। नागौर एसपी श्वेता धनकड़ भी मौके पर पहुंची।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+