Train Accident: जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

जोधपुर डिवीजन में बड़ा रेल हादसा सामने आया है यहां जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में किसी भी यात्री की मृत्यु नहीं हुई है।

train accident

Train Accident: राजस्थान के पाली में ट्रेन हादसा सामने आया है। यहां जोधपुर डिवीजन के राजकीआवास-बोमाद्रा सेक्शन पर जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि सुबह तकरीबन 3.27 बजे यह ट्रेन हादसा हुआ है। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, लेकिन किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। घटना के बाद एक्सिडेंट रिलीफ ट्रेन को जोधपुर से रवाना कर दिया गया है। जल्द ही घटनास्थल पर शीर्ष अधिकारी पहुंच गए हैं। जनरल मैनेजर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे और अन्य शीर्ष अधिकारी इस घटना के बाद जयपुर हेडक्वार्टर के कंट्रोल रूम से नजर बनाए हैं।

हादसे के बाद एक यात्री ने बताया कि मारवाड़ जंक्शन से ट्रेन के रवाना होने के 5 मिनट बाद ही ट्रेन के भीतर कंपन की आवाज सुनाई दी, जिसके 2-3 मिनट बाद ट्रेन रुक गई। हम ट्रेन से उतरे तो देखा तकरीबन 8 स्लीपर क्लास कोच पटरी से उतर गए थे। 15-20 मिनट के भीतर ही एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी।

हेल्पलाइन नंबर जारी

सीपीआरओ ने बताया कि सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 11 कोच इस हादसे में प्रभावित हुए हैं। हादसे के बाद जो यात्री यहां पर फंसे हैं उनके लिए बसें मौके पर पहुंच गई हैं ताकि वह अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सके। साथ ही यात्रियों के परिजनों के लिए हेल्पनाइन नंबर को जारी किया गया है। इसके अलावा यात्री और उनके परिजन 138, 1072 पर फोन करके किसी भी तरह की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

जोधपुर के लिए हेल्पलाइन नंबर- 02912654979, 02912654993, 02912624125, 02912431646
पाली के लिए हेल्पलाइन नंबर- 02932250324

Recommended Video

    Indian Railway: सस्ता Train Ticket पाना चाहते हैं तो ऐसे करें टिकट बुक | वनइंडिया हिंदी | *News

    4 ट्रेनें रद्द

    इस हादसे की वजह से कई ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ है। तकरीबन 12 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। वहीं 4 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

    1. गाड़ी संख्या 14819, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा दिनांक 02.01.23 को रद्द रहेगी।
    2. गाड़ी संख्या 14804, साबरमती-जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 02.01.23 को रद्द रहेगी।
    3. गाड़ी संख्या 14893, जोधपुर-पालनपुर रेलसेवा दिनांक 02.01.23 को रद्द रहेगी।
    4. गाड़ी संख्या 14894, पालनपुर-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 03.01.23 को रद्द रहेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+