Rajasthan Results 2023: सीएम बनने को लेकर सामने आया बालकनाथ का बड़ा बयान, तिजारा जीत के बाद कह दी ये बात
Rajasthan Results 2023 राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार सबसे ज्यादा महंत बालकनाथ सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। चुनाव परिणाम में भाजपा की स्पष्ट बहुमत सरकार आने के बाद फिर से बालकनाथ सुर्खियों में हैं।

राजस्थान में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। अब मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा हाईकमान किस चेहरे पर भरोसा जताएगा इसके लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। लेकिन इस चुनाव की शुरूआत से ही एक चेहरे को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है।
महंत बालकनाथ, जिन्होंने राजस्थान की अलवर से तिजारा सीट पर जीत दर्ज की है। जीत दर्ज करने के बाद बालकनाथ ने कहा कि यह सीट हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं और तिजारा के लोगों ने जीत है। कहा कि जनता ने मुझे अपनी सेवा करने का सौभाग्य दिया है। जीत के बाद बालकनाथ से जब मीडिया ने सीएम पद को लेकर सवाल किया तो उन्होंने पीएम मोदी का नाम लेकर बयान दिया।
कहा कि सब पीएम मोदी के मार्गदर्शन में चलेगा। बालकनाथ ने एएनआई से बातचीत में कहा- इस सीट पर जीत हमारे कार्यकर्ताओं और तिजारा की जनता का भरोसा है। मुख्यमंत्री के रूप में पसंदीदा उम्मीदवार के सवाल पर उन्होंने पीएम मोदी का नाम लेकर कहा- "हमारे प्रधानमंत्री सबकुछ हैं और सब उनके मार्गदर्शन में चलेगा। उनकी देखरेख और विजन में पूरा काम होगा।"
अलवर से लोकसभा सांसद बालकनाथ राजस्थान में सीएम पद के लिए प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। बालकनाथ भाजपा के उन 7 सांसदों में शामिल हैं जिन्हें पार्टी ने विधानसभा चुनाव में उतारा था। अब जीत दर्ज कर बालकनाथ ने अपनी दावेदारी को मजबूत कर दिया है।
माना जा रहा है कि बालकनाथ भाजपा का हिंदुत्व चेहरा हैं। जो कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तरह कट्टर माने जा रहे हैं। बालकनाथ चुनाव के दौरान 'हिंदुत्व' वाले कई बयान चर्चा में रहे थे। साथ ही बुलडोजर बयान देकर वे काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications