LokSabha Election: राजस्थान के चुनावी रण में उतरी बसपा, इन दो सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी
Lok Sabha Election: राजस्थान के लोकसभा चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के बीच छिड़े चुनावी संग्राम में अब बहुजन समाज पार्टी भी उतर गई है।
आज बहुजन समाज पार्टी ने राजस्थान की 2 सीटों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने लोकसभा उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया।

यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।
राजस्थान में चुनावी हलचल तेज हो गई है, बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को राज्य की 2 सीटों पर लोकसभा उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया. राजस्थान में मायावती की पार्टी बीएसपी ने दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।
बीएसपी ने अलवर सीट से फजल हुसैन को उम्मीदवार बनाया है, वहीं श्रीगंगानगर सीट से देवकरण नायक को टिकट दिया है।
भाजपा ने अलवर से भूपेंद्र यादव मैदान में
राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए अलवर सीट से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मैदान में उतारा है, भूपेंद्र यादव अजमेर के रहने वाले हैं। दो बार से लगातार बीजेपी से राज्यसभा सदस्य रहे हैं।
वर्ष 2012 में पहली बार उन्हें बीजेपी ने राज्यसभा भेजा था, फिर दोबारा वर्ष 2018 में राजस्थान से राज्यसभा भेजा था। मगर, इस बार उन्हें अलवर लोकसभा सीट से पार्टी ने मैदान में उतार दिया है।
बता दें कि बीएसपी पिछले विधानसभा चुनाव में राजस्थान की दो सीटों पर जीत दर्ज कर पाई है. ऐसे में पार्टी को उम्मीद है कि कुछ सीटों पर जातिगत सोशल इंजीनियरिंग करके पार्टी फायदा उठा सकती है।
ऐसे में अब अलवर में त्रिकोणीय मुकाबला होता हुआ नजर आ रहा है। भाजपा से भूपेंद्र यादव- कांग्रेस से ललित यादव और बसपा से फजल हुसैन के बीच अब सियासी रण रौचक हो गया है। पिछले दो चुनाव में कांग्रेस के हाथ खाली
अगर पिछले दो राजस्थान लोकसभा चुनावों की बात करें, तो इसमें बीजेपी का दबदबा रहा है। यहां दोनों ही चुनावों में NDA गठबंधन ने 25 की 25 सीटों पर कब्जा किया। तो कांग्रेस को 2014 और 2019 के चुनाव में करारी हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है, कि क्या कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार भूपेंद्र यादव को कड़ी टक्कर दे पाएंगे या फिर एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी बाजी मार लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications