राजस्थान में MLA भरोसी लाल जाटव को गोली मारने के लिए युवक ने 3 बार दबाया ट्रिगर, जानिए फिर क्या हुआ?

करौली। राजस्थान के करौली जिले में एक विधायक पर जानलेवा हमला किए जाने का प्रयास करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक बदमाश विधायक के सामने पिस्टल लेकर पहुंचा। गोली चलाने के लिए तीन बार ट्रिगर दबाया, मगर गनीमत यह रही कि वह असफल रहा।

हिंडौन में एमएलए भरोसीलाल जाटव पर हमले का प्रयास

हिंडौन में एमएलए भरोसीलाल जाटव पर हमले का प्रयास

हुआ हूं कि करौली जिले के हिंडौन में रेलवे स्टेशन रोड स्थित अपने आवास पर विधायक भरोसीलाल जाटव बुधवार सुबह सवा आठ बजे जनसुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक मीटिंग हाल में घुसा। विधायक लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही युवक ने अपनी कमर से पिस्टल निकाली और ट्रिगर दबा दिया, लेकिन पिस्टल नहीं चली। उसने तीन बार गोली चलाने का प्रयास किया। इस दौरान पिस्टल की मैगजीन निकल गई। फिर वह मैगजीन उठाकर भाग गया।

गहलोत-पायलट ने भी ली जानकारी

गहलोत-पायलट ने भी ली जानकारी

अचानक हुए इस तरह के जानलेवा हमले से विधायक सहित अन्य लोगों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर नई मंडी पुलिस सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया। घटना के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने फोन पर विधायक से पूरे मामले की जानकारी ली।

 सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ आरोपी

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ आरोपी

वहीं, विधायक आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक के आने से लेकर जाने की घटना कैद हो गई। युवक के साथ दो और साथी आए थे, जो कि बाहर ही बाइक के पास खड़े हो गए थे। फायरिंग के प्रयास की सूचना मिलने पर काफी समर्थक भी विधायक आवास पर पहुंच गए। पुलिस सूत्रों की मानें को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+