दौसा: दो पक्षों का झगड़ा निपटाने गए थानाधिकारी समेत पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर पीटा, देखें वीडियो

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट क्षेत्र के मंडावरी थाना इलाके के सूरतपुरा गांव की बैरवा ढाल्या ढाणी में दो पक्षों में हो रहे झगड़े को शांत करने गए थानाधिकारी सहित कई पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर उन पर हमला करने का मामला सामने आया है।

गश्त पर थी मंडावरी थाना पुलिस

गश्त पर थी मंडावरी थाना पुलिस

मंडावरी थाना अधिकारी हरदयाल मीणा ने बताया कि पशुओं को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। कई लोग घायल हो गए थे। कोविड-19 को लेकर घोषित लॉकडाउन की पालना के लिए पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट से पीड़ित एक व्यक्ति ने रास्ते में बिनोरी मोड पर थाना अधिकारी को सूचना दी थी।

 लालसोट पुलिस ने छुड़वाया

लालसोट पुलिस ने छुड़वाया

सूचना पाकर थानाधिकारी हरदयाल मीणा एवं ड्यूटी डीईओ हजारीलाल सहित मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। तब झगड़ा कर रहे लोगों द्वारा पुलिस की संख्या कम होने के कारण उनको बंधक बनाकर एक राय हो उन पर हमला बोल दिया गया। सूचना मिलने पर लालसोट पुलिस थाने का जाप्ता एवं पुलिस उपाधीक्षक मनराज मीणा मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों को छुड़वाया।

 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

वहीं, पुलिस को बंधक बनाकर हमला करने के मामले में मौके से हरिकिशन, हरिप्रसाद, केदार रसपाल, भरत लाल, पप्पू, अनिता, हुकुम बाई, लोटंती सहित करीब 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूरे मामले को लेकर 26 लोगों पर नामजद समेत करीब 50 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मंडावरी थाना अधिकारी हरदयाल मीणा ने बताया कि पुलिस द्वारा घायलों को पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। इस मामले में अनुसंधान अधिकारी एएसआई शीशराम द्वारा जांच की जा रही है। वहीं, आरोपियों द्वारा पुलिसकर्मियों के बंधक बनाकर छीने गए मोबाइल को भी तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+