Phalodi Satta Bazar: लोकसभा चुनाव 2024 में फलोदी सट्टा बाजार का आंकलन फेल, जानिए बड़ी वजह
Rajasthan chunav result 2024:लोकसभा चुनावों के नतीजों को लेकर प्रदेश और देशभर में अपने सटिक आंकलन को लेकर चर्चा में रहने वाला फलौदी सट्टा बाजार इस साल के नतीजों में फेल हो गया। हालांकि साल 2014-19 के लोकसभा चुनावों के दौरान फलौदी सट्टा बाजार का आंकलन सटिक साबित हुआ था।
देशभर में पिछले 500 सालों से आंकलन के लिए विश्व प्रसिद्ध फलोदी सट्टा बाजार भी लोकसभा चुनाव के नतीजों में पूरी तरह से असफल साबित हुआ हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न हो चुका है। चुनाव के नतीजे भी आ चुके हैं और NDA अपनी सरकार बनाने जा रही है। लेकिन नतीजे काफी चौंकाने वाले हैं। क्योंकि लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 2014 और 2019 के नतीजों से काफी अलग है और चौंकाने वाले हैं।
लोकसभा चुनाव के नतीजों में जहां देश भर के Exit Poll फेल साबित हुए हैं। वहीं 500 सालों से आंकलन के लिए विश्व प्रसिद्ध फलोदी सट्टा बाजार भी पूरी तरह से असफल साबित हुआ हैं।
फलोदी सट्टा बाजार का आंकलन न केवल पूरे देश के नतीजों से बल्कि राजस्थान के लोकसभा सीट पर भी आंकलन सही साबित नहीं हो पाया है।
आपको बता दें, फलोदी सट्टा बाजार ने इस बार लोकसभा चुनाव में जो आंकलन किये थे वह पूरी तरह से ध्वस्त होता दिखाई दिया। ऐसा कह सकते हैं कि फलोदी सट्टा बाजार पर भी बीजेपी का चश्मा चढ़ा हुआ था।
हालांकि, साल 2014 में फलोदी ने बीजेपी के लिए 280 सीट से 285 सीटों का दावा किया था जिसमें 282 सीटें बीजेपी को आई थी। जबकि साल 2019 की बात की जाएं तो NDA को लेकर 352 सीटों का दावा किया गया था और NDA के 350 सीटें आईं थी।
क्या था 2024 के लिए फलोदी सट्टा बाजार का आंकलन
फलोदी सट्टा बाजार ने बीजेपी के लिए 305 और एनडीए के लिए 350 सीट का दावा कर रही थी। यानी बीजेपी को पूर्ण बहुमत का आकलन किया था।
लेकिन नतीजों में बीजेपी 240 सीट ही ला सकी। जबकि बहुमत के आंकड़ा से 32 सीटें कम रही। जबकि एनडीए भी 293 तक ही पहुंच सकीं। यहां आकलन से करीब 60 सीटें दूर रही।
इसी तरह राजस्थान के लोकसभा सीटों की बात करें तो फलोदी ने बीजेपी को करीब 18 सीटें दे रहा था और कांग्रेस को 6 सीटें दे रहा था। लेकिन यह भी गलत साबित हुई । यहां बीजेपी को 14 सीट और कांग्रेस को सहयोगी दलों के साथ 11 सीटें मिली है।
हालांकि कुछ सीटों कांग्रेस के लिए 6 सीटों का आकलन सही साबित हुआ। जिसमें चूरू लोकसभा सीट, दौसा लोकसभा सीट, बाड़मेर-जैसलमेर सीट, झुंझुनू सीट, नागौर सीट और सीकर सीट पर आकलन किया था, जो सही साबित हुआ है।
फलोदी का आंकलन फेल होने का एक यह भी बड़ा कारण
फलोदी सट्टा बाजार का आकलन फेल होने का सबसे बड़ा कारण है। यहां चुनाव के दौरान बाजार विरोधी की वजह से बंद कर दिया गया था।
मीडिया में फलोदी को लेकर रिपोर्ट छपने के बाद इसे बंद कर दिया गया था। बाजार बंद होने से यह अपना आंकलन जुटा नहीं सके और न ही लोगों से बातचीत कर पाए।
यही वजह है कि फलोदी का आंकलन 2024 में काफी पीछे रह गया। कहा जाता है फलोदी बाजार में कोई एक्टिव ज्यादा नहीं था और कार्रवाई के डर से लोग फोन पर भी बात नहीं कर रहे थे। इस वजह से आंकड़े सही तरह से जुट नहीं पाए।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications