असम में बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही, अब तक 107 लोगों की मौत, पायलट ने जताया दुख

जयपुर, 24 जून। इन दिनों असम में बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है। प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम लगातार जारी है। बीते 24 घंटों के अंदर सात और लोगों की मौत हो जाने के कारण अभी तक करीब सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। तो वहीं राज्य के 30 जिलों के 45.34 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

 असम में बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही, अब तक 107 लोगों की मौत, पायलट ने जताया दुख

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक असम में अब तक कुल 107 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जिसमें बाढ़ में 90 लोगों की मौत और बारिश के बाद आए भूस्खलन से 17 लोगों की जीवन लीला का अंत हुआ है।

सचिन पायलट ने गहरा दुख जताया

असम की इस प्राकृतिक आपदा पर राजस्थान के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि 'असम में बाढ़ के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त होने से कई लोगों की मृत्यु एवं लाखों लोगों के प्रभावित होने की खबर बेहद चिंताजनक है। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है। मैं ईश्वर से बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सुरक्षा एवं सलामती की प्रार्थना करता हूं।'

मालूम हो कि असम में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को बाहर निकालने का काम सेना की ओर से लगातार जारी है। राज्य के सात जिलों में लगे 55 राहत शिविर में अब 32 हजार से ज्यादा लोगों को पहुंचा दिया गया है। सेना और प्रशासान लगातार प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटा है। हालांकि भूस्खलन की वजह से कई इलाकों का संपर्क टूट गया है लेकिन सेना के जवान लोगों की मदद करने में लगातार जुटे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+