करोड़पति CM हैं अशोक गहलोत, कितनी है सैलरी, कौन सी है गाड़ी, जानिए कितनी है कुल संपत्ति

Ashok Gehlot Net Worth 2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत देश के करोड़पति मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। विधानसभा चुनाव-2023 में एक बार फिर से सीएम अशोक गहलोत को सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। वह सरदारपुरा के निवर्तमान विधायक भी हैं।

चुनाव से पहले सीएम अशोक गहलोत की संपत्ति को लेकर फिर से चर्चाएं होने लगी हैं। आइए जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं, उनकी सैलरी कितनी है, उनके पास कौन सी गाड़ी है? आइए जानें सबकुछ?

Ashok Gehlot Net Worth 2023

Ashok Gehlot Assets & Liabilities: अशोक गहलोत की कुल संपत्ति

  • - हलफनामे के मुताबिक अशोक गहलोत के पास कुल संपत्ति 6 करोड़ 63 लाख रुपए है।
  • - अशोक गहलतो के पास 14,469,362 रुपये की चल संपत्ति और 50,900,950 रुपये की अचल संपत्ति है।
  • -सीएम अशोक गहलोत आयकर विभाग को सालाना 18,56,828 रुपये टैक्स भरते हैं।
  • -सीएम अशोक गहलोत के नाम पर कोई गाड़ी नहीं है।
  • -अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत एक हाउस वाइफ हैं। सुनीता गहलोत के पास 52 लाख 21 हजार 839 रुपये हैं।
  • -अशोक गहलोत की कंपनी 'गहलोत सनलाइट कार रेंटल सर्विसेज' को उनका बेटा चलाता है।
Ashok Gehlot Net Worth 2023

Ashok Gehlot Salary: कहां से कमाई करते हैं अशोक गहलोत?

  • -अशोक गहलोत की कमाई का सबसे बड़ा जरिया उनका वेतन ही है। उसके अलावा उनकी कंपनी 'गहलोत सनलाइट कार रेंटल सर्विसेज' से भी उनकी कमाई होती है।
  • -अशोक गहलोत की सैलरी, इस वक्त हर महीने 75,000 रुपये है। सीएम से अलग एक विधायक के रूप में अशोक गहलोत को हर महीने 35000 रुपये सैलरी मिलती है।
Ashok Gehlot Net Worth 2023
  • -सैलरी के अलावा सीएम गहलोत को हर महीने अलग-अलग तरह के भत्ते और अन्य वित्तीय मदद मिलती है। इन सबको मिला दिया जाए तो हर महीने अशोक गहलोत को 1,75,000.00 रुपये सैलरी मिलती है।
  • -अशोक गहलोत की सालाना सैलरी 21,00,000.00 रुपये हैं। सीएम के तौर पर अशोक गहलोत को आवास, यात्रा सब सरकारी खर्चे पर होता है।
  • -अशोक गहलोत की खुद की इनकम18 लाख 56 हजार 828 रुपये है।
  • -एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म यानि ADR की रिपोर्ट के मुताबिक देश के सबसे अमीर सीएम में अशोक गहलोत का नाम 19वें पायदान पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+