राजस्थान: पानी की चोरी और बर्बादी रोकने के लिए गहलोत सरकार का बड़ा कदम, जयपुर में लगेंगे स्मार्ट मीटर

जयपुर। Smart water meter in Jaipur राजस्थान में पानी की बर्बादी और उसकी चोरी को रोकने के लिए अशोक गहलोत सरकार स्मार्ट मीटर लगाने की योजना पर काम कर रही है। जानकारी के मुताबिक, इस योजना पर काम लगभग पूरा हो चुका है और सबसे पहले जयपुर में स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत होगी। जयपुर में पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस योजना की शुरुआत होगी और जवाहर नगर में सबसे पहले 6000 घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।

water crisis

धीरे-धीरे पूरे राजस्थान में लगेंगे स्मार्ट मीटर

जयपुर के जवाहर नगर में पानी के स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद ये समीक्षा की जाएगी कि ये कितने कारगर हैं और अगर योजना सफल रहती है तो इसे पूरे राजस्थान में लागू किया जाएगा। जल स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग (Health and Engineering Department) ने इस प्रोजेक्ट की अनुमति के लिए उच्च अफसरों को भेजा है। जल्द ही अनुमति मिलने ही पायलट प्रोजेक्ट शुरू होगा।

पानी की चोरी करने वालों पर कसी जाएगी नकेल

आपको बता दें स्मार्ट मीटर के जरिए सरकार की नजर पानी की बर्बादी और उसके चोरी पर रहेगी। साथ ही लोगों को स्मार्ट मीटर लगने से रीडिंग के झंझट से भी छुटकारा मिलेगा। पानी के स्मार्ट मीटर के जरिए रोजाना खर्च किए जाने वाले पानी की मात्रा पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा इस मीटर के जरिए उन लोगों की भी पहचान की जाएगी, जिन्होंने अपने घरों में अवैध रूप से पानी का बोरिंग करवाया हुआ है और पानी को बेच रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+