राजस्थान: अशोक गहलोत सरकार के तीन सीनियर मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
जयपुर, 19 नवंबर: राजस्थान की कांग्रेस सरकार में तीन इस्तीफे हुए हैं। रघु शर्मा,हरीश चौधरी और गोविंद डोटासरा ने अशोक गहलोत की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। राजस्थान में जल्दी ही मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना है। 21 या 22 नवंबर को मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हो सकता है, जिससे पहले ये इस्तीफे हुए हैं। हरीश चौधरी राजस्थान के राजस्व मंत्री, गोविंद डोटासरा शिक्षा मंत्री और रघु शर्मा चिकित्सा मंत्री के पद पर थे।

अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रघु शर्मा, हरीश चौधरी और गोविंद डोटासरा के पास कांग्रेस संगठन में भी बड़े पदों पर हैं। गोविंद डोटासरा राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। रघु शर्मा गुजरात कांग्रेस के प्रभारी हैं तो हरीश चौधरी को कुछ दिन पहले ही पार्टी आलाकमान ने पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बनाया है। मंत्री पद छोड़ने के बाद अब संगठन में ही वो पूरी तरह से काम करेंगे। कांग्रेस नेता अजय माकन माकन ने बताया है कि हरीश चौधरी, गोविंद सिंह डोटासरा और रघु शर्मा ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधीको पत्र लिखकर मंत्रीपद छोड़ने की मंशा जताई थी क्यों कि ये तीनों पूरी तरह से संगठन के काम में जुटना चाहते हैं।
हाल ही में हुई थी गहलोत की बैठक
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, अजय माकन और केसी वेणुगोपाल के साथ बैठक की थी। तब सामने आया था कि मंत्रिमंडल विस्तार में 'एक नेता-एक पद' के फार्मूले को अपनाया जाएगा। इसके बाद से ही सगंठन में पद संभाल रहे गोविंद डोटासरा, हरीश चौधरी और रघु शर्मा का मंत्री पद से इस्तीफा तय माना जा रहा था।
जल्दी ही कैबिनेट का विस्तार
राजस्थान की अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल में इन तीन इस्तीफों के बाद 12 पद खाला हो गए हैं। माना जा रहा है कि इन 12 मंत्री पदों पर सचिन पायलट खेमे के चार से पांच लोगों को लिया जा सकता है। साथ ही एक निर्दलीय विधायक को भी मंत्री बनाने की चर्चा है।












Click it and Unblock the Notifications