बीकानेर के आर्यन सोनी ने शरीर पर उतारा पूरा इंडिया, सीएए के समर्थन भी बनवाए टैटू

बीकानेर। देश भर में सीएए और एनआरसी को लेकर मचे बवाल के बीच बीकानेर के युवक ने सीएए के समर्थन में अनूठी पहल की है। युवक आर्यन सोनी ने अपने पूरे शरीर पर देश के 28 राज्य व 8 केंद्र शासित प्रदेशों के नक्शे को टैटू के रूप में गुदवाया है। साथ ही सीएए के समर्थन का टैटू भी गुदवाया है।

Aryan Soni of Bikaner Map of india on his body

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के एक देश एक विधान से प्रभावित होकर बीकानेर के आर्यन ने पिछले 4 माह से रोजाना करीब 5 घंटे दर्द सहते हुए अपने शरीर पर अखंड भारत को लोगों से रूबरू करने के लिए उकेरा है। आर्यन का मानना है टैटू का शौक उन्हें शरू से था। इसलिए सीएए और धारा 370 के साथ देश के राज्यों को उनकी विशेष पहचान के साथ अपने शरीर पर गुदवाए हैं ताकि उनसे मिलने वाले लोगों को पूरे भारत का स्वरूप एक साथ दिख सके।

वहीं, अब वह इसे इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में भी दर्ज करना चाहते हैं। आर्यन सोनी का सहयोग करने वाले टैटू कलाकार विष्णु स्वामी ने बताया कि जब आर्यन उनके पास आया तो उन्हें यह थीम बहुत पसंद आई। जहां, आज देश में लोग सीएए और 370 जैसे विषयों को लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं। वहीं, आर्यन देश को एक बनाने के लिए काम कर रह हैं। उन्होंने भी इस नेक काम से कमाई गई राशि को अनाथ बच्चों की सहायता के लिए देने की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+