Rajasthan Lok Sabha Election: नतीजों से पहले एग्जिट पोल पर भाजपा नेता अरूण चतुर्वेदी का दावा
Rajasthan News: प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों के साथ देश में लोकसभा चुनावों के नतीजों से पहले सामने आए एग्जिट पोल पर भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी ने दावा करते हुए कहा कि नाई रे नाई बाल कितने,48 घंटे और हैं सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण चतुर्वेदी ने कहा है कि एग्जिट पोल नहीं बल्कि धरातल की सच्चाई है। एक बार फिर से अरुण चतुर्वेदी ने भाजपा को 400 सीटें मिलने का दावा किया है। साथी उन्होंने कहां है कि राजस्थान में भी सभी 25 सीटों पर बीजेपी जीत रही है ।

4 जून को लोकसभा चुनाव परिणाम आने वाले हैं। उधर एग्जिट पोल ने भी भाजपा सरकार के हैट्रिक के साथ रिपिट होने की सम्भावना जता दी है।
अब इन्ही एग्जिट पोल भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि हम पूरे देश में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना रहे हैं । चतुर्वेदी ने राहुल गांधी के लिए कहा कि 4 जून के बाद राहुल गांधी विदेश चले जाएंगे और अपनी हार का ठीकरा ईवीएम के सर फोड़ेंगे।
कैबिनेट मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा के इस्तीफा के सवाल पर अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि जब हम राजस्थान में 25 की 25 सीट जीत रहे हैं तो फिर किरोड़ी लाल मीणा के स्थिति का सवाल ही कहां रह गया।
चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सामूहिक जिम्मेदार देती है । जिसके चलते हर और जीत की जिम्मेदारी पार्टी की सामूहिक होती है अन्य की किसी एक व्यक्ति विशेष ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। चतुर्वेदी ने कहा कि मैं कई राज्यो में प्रचार करने के लिए गया हूं। भाजपा की अकेले 370 सीटें आ रही है तथा भाजपा के सहयोगी दल सहित 400 पार सीटें हम जीत रहे हैं । चतुर्वेदी ने एक बार फिर राजस्थान में 25 की 25 सीटें जीतने का दावा किया है ।
दौसा सीट जीतने के सवाल पर अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि आप याद करिए पिछली बार भी करौली और दौसा को कमजोर सीट मानने के चलते भाजपा के खाते में लोग नहीं मान रहे थे। लेकिन जब परिणाम आए तो 25 की 25 सीटें भाजपा के खाते में थी।
अरुण चतुर्वेदी आज दौसा भाजपा के बीच में पितामह गोवर्धन लाल बढेरा के निधन के बाद शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। चतुर्वेदी ने इस मौके पर गोवर्धन लाल को याद करते हुए कहा कि वह यह कह सकते हैं, कि बढेरा जनसंघ के समय से भाजपा के सच्चे सिपाही के रूप में काम किया था।
वह जब-जब भाजपा की सरकार बनती थी तो खुश हुआ करते थे । आज वो इस दुनिया में नहीं है। भगवान उसे पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें ।












Click it and Unblock the Notifications