RJS 2024: राजस्थान का इकलौता परिवार! गजानंद लाटा की 6 बेटियों ने पाई नौकरी, सबसे छोटी बेटी बनी सिविल जज
RJS Toppers Success Story: राजस्थान न्यायिक सेवा भर्ती परीक्षा 2024 परिणाम में गजानंद लाटा की झोली भी खुशियों से भर गई। भरना लाजमी भी है, क्योंकि अब लाटा परिवार की सबसे छोटी बेटी सिविल जज जो बन गई। नाम है अन्नपूर्णा शर्मा, जिसे आरजेएस 2024 में 73वीं रैंक मिली है।
गजानंद लाटा के छह बेटियां हैं। ज्यादा बेटियां होने पर समाज से ताने खूब सुनने को मिले, मगर गजानंद ने बेटियों के स्कूल-कॉलेज और प्रतियोगी परीक्षाओं के सेंटरों की ओर बढ़ते कदम कभी नहीं रोके। नतीजा यह रहा कि सारी बेटियां नौकरी लग गईं। बेटियों की यह सक्सेस स्टोरी राजस्थान में सीकर से अलग होकर बने नए जिले नीमकाथाना के गांव सिरोही की है। संभवतया गजानंद लाटा का राजस्थान का परिवार इकलौता है, जिसमें पिता के बाद छह बेटियां भी नौकरी लगी हों।
यह भी पढ़ें- Radhika Bansal RJS Topper: गांव में पढ़कर राधिका बंसल लाई 1st रैंक, आरजेएस रिजल्ट देख पूरा परिवार खूब नाचा

यह भी पढ़ें- Youngest Civil Judge: मिलिए राजस्थान के सबसे कम उम्र के जज से, कौन हैं जतिन कड़ेला व दीपिका?
मीडिया से बातचीत में निंरजन लाटा ने बताया कि उनके बड़े भाई गजानंद लाटा तहसीलदार पद से रिटायर हो चुके हैं। अब उनकी बेटियां एक के बाद एक प्रतियोगी परीक्षाएं पास करके परिवार का नाम रोशन कर रही है। इससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
रविवार को जारी आरजेएस 2024 भर्ती परीक्षा परिणाम में बेटी अन्नपूर्णा शर्मा ने अखिल राजस्थान स्तर पर 73वीं रैंक हासिल की है। अन्नपूर्णा को दूसरे प्रयास में यह सफलता मिली है। लाटा परिवार की दूसरी बेटी न्याय क्षेत्र में पहुंची है। अन्नपूर्णा शर्मा से बड़ी बहन करुणा शर्मा भी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पद पर कार्यरत है।
यह भी पढ़ें- RJS 2024: 'सत्संग' में आकर 21 युवक-युवतियां बने मजिस्ट्रेट, शादी के 12 साल बाद परमा चौधरी ने पाई टॉप रैंक
सेवानिवृत्त तहसीलदार गजानंद शर्मा के कुल छह पुत्रियां और एक पुत्र है। बड़ी बेटी वीणा शर्मा पुस्तकालय अध्यक्ष, डॉ. रेणु शर्मा निदेशक मेराकी इंटरनेशनल स्कूल सीकर, अरुणा शर्मा सहायक श्रम आयुक्त, करुणा शर्मा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रेरणा शर्मा लीगल मेट्रोलॉजी ऑफिसर पद पर कार्यरत हैं। माता सुशीला शर्मा गृहिणी हैं। अन्नपूर्णा समेत अन्य बहनों ने अपनी शिक्षा गांव सिरोही और नीमकाथाना के सरकारी स्कूल से प्राप्त की है।
आरजेएस 2024 का परिणाम
राजस्थान हाई कोर्ट ने सिविल जज कैडर के लिए राजस्थान न्यायिक सेवा भर्ती परीक्षा 2024 आयोजित की थी, जिसमें लिखित परीक्षा के बाद 640 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू के लिए चयन हुआ। इनमें 222 अभ्यर्थी पास हुए हैं। इस बार 150 बेटियों ने आरजेएस में बाजी मारी है। ट्रेनिंग के बाद ये सभी मजिस्ट्रेट बन जाएंगे।
आरजेएस 2024 टॉपर
राधिका बंसल, हनुमानगढ़ रैंक 1
तनुराग सिंह चौहान, चूरू रैंक 2
डॉ. परमा चौधरी, चूरू रैंक 3
यह भी पढ़ें- RJS Result 2024: शादी के 12 साल बाद पहले ही प्रयास में सफलता, डॉक्टर से मजिस्ट्रेट बन गईं परमा चौधरी












Click it and Unblock the Notifications