Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

RJS 2024: 'सत्‍संग' में आकर 21 युव‍क-युवतियां बने मजिस्‍ट्रेट, शादी के 12 साल बाद परमा चौधरी ने पाई टॉप रैंक

RJS Topper from Vidhi Satsang Churu: राजस्‍थान न्‍यायिक सेवा भर्ती परीक्षा 2024 में विधि सत्‍संग चूरू का फिर डंका बजा है। पूरे राजस्‍थान में पास हुए 222 में से 21 अभ्‍यर्थी इकलौती इसी संस्‍था ने दिए हैं। नो प्रोफिट नो लॉस की तर्ज पर चलने वाली संस्‍था विधि सत्‍संग के तनुराग सिंह चौहान ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्‍थान हासिल किया है।

आरजेएस 2024 में पहले स्‍थान पर हनुमानगढ़ की राधिका बंसल ने कब्‍जा जमाया है। तीसरे स्‍थान पर चूरू की डॉ. परमा चौधरी रहीं। हालांकि ये दोनों विधि सत्‍संग स्‍टूडेंट नहीं हैं। परमा चौधरी चूरू की रहने वाली हैं। इन्‍होंने शादी के 12 साल बाद तैयारी करके आरजेएस में सफलता पाई है। 2010 में बीडीएस पूरा करने वाली परमा चौधरी ने 2012 में चुरू के सुमित लांबा से शादी की। दो बच्चों की मां होने के बावजूद, उन्होंने दृढ़ संकल्प और परिवार के समर्थन के साथ अपने सपने को पूरा किया।

Dr Parma Chowdhary RJS

यह भी पढ़ें- Radhika Bansal RJS Topper: गांव में पढ़कर राधिका बंसल लाई 1st रैंक, आरजेएस रिजल्‍ट देख पूरा परिवार खूब नाचा

vidhi satsang churu 21 Students cracked RJS 2024

वनइंडिया हिंदी से बातचीत में चूरू में लीगल अफसर पद पर कार्यरत महेंद्र सिंह सैनी ने विधि सत्‍संग संस्‍था की शुरुआत, संचालन का तरीका और यहां के अभ्‍यर्थियों की सक्‍सेस स्‍टोरी शेयर की। सैनी के अनुसार विधि संकाय के युवाओं को राजस्‍थान लोक सेवा आयोग समेत विधि क्षेत्र में अन्‍य तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी ऑफलाइन व ऑनलाइन करवाई जाती है। विधि सत्‍संग चूरू की पूरी कहानी यहां क्लिक करके पढ़ें

आरजेएस 2024 में चयनित विधि सत्‍संग अभ्‍यर्थी

ऑफलाइन तैयारी की
1. आकांक्षा सैनी
2. पूनम अग्रवाल
3. सौरभ बंसल
4. अदिति फगेड़िया
5. वेदांत शर्मा
ऑनलाइन तैयारी की
6. प्रियंका बैरवा
7. राजनंदिनी जोधा
8. शालू शेखावत
9. मोनिका राजपूरोहित
10. तनुराग सिंह चौहान
11. गजेंद्र सिंह
12. मोहित स्वामी
13. ममता पलसानिया
14. महिमा दुगड़
15. श्वेता स्वामी
16. एंजिल
17. भूमिका पारीक
18. रश्मि शर्मा
19. पूजा मीना
20. प्रियांक
21. प्रीतिश

आरजेएस 2024 का परिणाम

राजस्‍थान हाई कोर्ट ने सिविल जज कैडर के लिए राजस्‍थान न्‍यायिक सेवा भर्ती परीक्षा 2024 आयोजित की थी, जिसमें लिखित परीक्षा के बाद 640 अभ्‍यर्थियों का इंटरव्‍यू के लिए चयन हुआ। इनमें 222 अभ्‍यर्थी पास हुए हैं। इस बार 150 बेटियों ने आरजेएस में बाजी मारी है। ट्रेनिंग के बाद ये सभी मजिस्‍ट्रेट बन जाएंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+