Radhika Bansal RJS Topper: गांव में पढ़कर राधिका बंसल लाई 1st रैंक, आरजेएस रिजल्ट देख पूरा परिवार खूब नाचा
RJS Topper Radhika Bansal Hanumangarh Rajasthan: किसी प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी हासिल करने के लिए जरूरी नहीं कि शहर-कस्बों में पलायन किया जाए। गांव में रहकर भी इतिहास रचा जा सकता है। इस बात का ताजा उदाहरण राधिका बंसल है, जिसने राजस्थान न्यायिक सेवा भर्ती परीक्षा 2024 (RJS) में नंबर एक रैंक हासिल की है।
राजस्थान ज्यूडिशियल सर्विस (आरजेएस) की टॉपर राधिका बंसल मूलरूप से हनुमानगढ़ जिले के गांव नाथावाली थेड़ी की रहने वाली है। खास बात है कि राधिका ने गांव में रहकर पढ़ाई और आरजेएस 2024 की टॉपर बनी। इनके पिता पुरुषोत्तम बंसल ईंट भट्टा व्यापारी हैं। मां सरोज बंसल हैं। उधर, विधि सत्संग चूरू संस्थान के 21 अभ्यर्थियों ने भी आरजेएस में सफलता हासिल की है।
यह भी पढ़ें- Success Story: IAS मुकेश कुमार व उनके ड्राइवर के घर डबल खुशियां, दोनों की बेटियां एक साथ बनीं जज

Recommended Video
आरजेएस टॉपर बनने के बाद राधिका बंसल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 10-12वीं की पढ़ाई के बाद ही तय कर लिया था कि न्यायिक सेवा में जाना है। इसके लिए रोजाना आठ घंटे नियमित पढ़ाई को आदम बनाया। घर पर रहकर ऑफलाइन आरजेएस की तैयारी। परिजनों का पूरा सपोर्ट मिला।

राधिका बीकानेर में कनिष्ठ विधि अधिकारी
पुरुषोत्तम बंसल ने बताया कि बेटी का जज बनाना चाहता था। सपना अब पूरा हो गया। बेटी राधिका ने प्राथमिक शिक्षा नेशनल पब्लिक स्कूल से ली। व्यापार मंडल कॉलेज से बीए किया और एनएम लॉ कॉलेज हनुमानगढ़ टाउन से एलएलबी की। राधिका बंसल अभी नगर निगम बीकानेर में कनिष्ठ विधि अधिकारी के पद पर कार्यरत है। नौकरी के साथ-साथ उसने आरजेएस 2024 की तैयारी की थी।

राधिका बंसल की रणनीति
मीडिया से बातचीत में राधिका बंसल कहती हैं कि नौकरी के आरजेएस की तैयारी करना आसान नहीं था नई-नई नौकरी लगी थी। हालांकि ऑफिस में काम करते करते कम्प्यूटर में दूसरा टैब खोलकर रखती थी। थोड़ा सा भी समय मिलने पर यूट्यूब से पढ़ाई कर लिया करती थी।

आरजेएस 2024 का परिणाम
राजस्थान हाई कोर्ट ने सिविल जज कैडर के लिए राजस्थान न्यायिक सेवा भर्ती परीक्षा 2024 आयोजित की थी, जिसमें लिखित परीक्षा के बाद 640 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू के लिए चयन हुआ। इनमें 222 अभ्यर्थी पास हुए हैं। इस बार 150 बेटियों ने आरजेएस में बाजी मारी है। ट्रेनिंग के बाद ये सभी मजिस्ट्रेट बन जाएंगे।
आरजेएस 2024 टॉपर
1. राधिका बंसल, हनुमानगढ़
2. तनुराग सिंह चौहान, चूरू
3. डॉ. परमा चौधरी, चूरू












Click it and Unblock the Notifications